फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for stoppage of three trains

Mahendragarh-Narnaul News: तीन रेल गाड़ियों का ठहराव की मांग

Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of three trains
महेंद्रगढ़। तीन रेल गाड़ियों का ठहराव की मांग को लेकर बुधवार को दैनिक रेलयात्री महासंघ ने रेलमंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया की कई वर्षों से रेलवे उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गाड़ी संख्या 12259-60 जो सप्ताह में चार दिन हावड़ा-सियालदाह-दूरंतो-बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर सप्ताह में दो दिन तथा गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन का महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रधान रामनिवास की अध्यक्षता में सौंपे ज्ञापन में बताया कि कोरोना से पहले जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी का ठहराव था, लेकिन कोरोना के बाद इसे बंद कर दिया गया। इन तीनों गाड़ियों का ठहराव रेवाड़ी या फिर लोहारू स्टेशन पर है जिस कारण से क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों की सुविधा पाने के लिए 50-55 किलोमीटर दूर आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन गाड़ियों के ठहराव की मांग पूरी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। दैनिक रेल यात्री महासंघ कई साल मांग उठा रहे है कि महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ यहां के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों में हरियाणा ही नहीं पूरे देशभर के छात्र-छात्राएं पढ़ने आ रहे हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए यहां पर इन गाड़ियों का ठहराव अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय अगर महेंद्रगढ़ में ट्रेन का ठहराव नहीं करना चाहता तो एक बार ट्रायल तौर पर छह महीने के लिए स्टेशन पर ठहराव करके जांच ले कि रेलवे को इनकम होती है या नहीं। कुछ अधिकारियों की अनदेखी के चलते ही इन गाड़ियों का ठहराव महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो रेल यात्री महासंघ चुनावों में सरकार के खिलाफ प्रचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed