फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for running a direct train to Chandigarh

चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने की मांग

Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for running a direct train to Chandigarh
चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने को लेकर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंप - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। दैनिक रेल यात्री महासंघ के सदस्यों ने रविवार को स्टेशन मास्टर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंप कर चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में सैनिक एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक चलाने एवं अन्य गाड़ियों के साथ लिंक करने की मांग की है। ज्ञापन की एक-एक प्रति प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के उच्च अधिकारियों के सीएम और सांसद को भेजी गई है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा व अन्य सदस्यों ने बताया कि लोहारू, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी रेलवे रूट से आज तक प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई भी ट्रेन सुविधा इस क्षेत्र को नहीं मिल पाई है। उन्होंने रेल मंत्री से जयपुर वाया सीकर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम व दिल्ली के रास्ते एक नई एक्सप्रेस लिंक करवाने की मांग की है।
बताया कि एकता एक्सप्रेस को सात सितंबर से चंडीगढ़ से कालका तक शुरू किया गया लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सैनिक एक्सप्रेस पहले मीटरगेज के समय में भी जयपुर से दिल्ली प्रतिदिन चलती थी। राजस्थान राज्य व दक्षिण हरियाणा सीकर-झुंझुनू पूरे शेखावटी क्षेत्र की जयपुर-दिल्ली-चंडीगढ़ की रेल से कनेक्टीविटी हो जाए तो हरियाणा राज्य के लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, डहीना, रेवाड़ी, गुरुग्राम को राजधानी चंडीगढ़ व जयपुर रेल सेवा से प्रतिदिन रेल सेवा मिल जाएगी। हिमालय क्विन के 9 कोच, 14021-22 सैनिक एक्सप्रैस में 15 कोच कुल मिलाकर 30 कोचों में तीन गाड़ियां चल रही थी। 8 कोच और नए मिल जाएं तो तीनों गाड़ियों का संचालन प्रतिदिन अलग-अलग रूट से चंडीगढ़ के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

----------
चंडीगढ़ जाने के लिए बसों पर निर्भर हैं यात्री
चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग रोजवेज बसों पर निर्भर हैं। रोडवेज बसों में अधिक किराया व अधिक समय भी लगता है। क्षेत्र की जनता ने देश व प्रदेश में भाजपा सरकार को अपना पूरा समर्थन देकर सांसद व विधायक को चुना है। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी से चौधरी धर्मवीर सिंह दूसरी पारी में सांसद बने हैं। इसके बाद भी जिले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed