फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for Restoration of Domestic Power Supply at Night

Mahendragarh-Narnaul News: रात्रि में घरेलू बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग

Sat, 23 May 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for Restoration of Domestic Power Supply at Night
मंडी अटेली। गांव राता कला में कृषि व घरेलू बिजली में कटौती से ग्रामीणें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कृषि लाइन की बिजली सप्लाई दो अलग-अलग शेड्यूल में दी जा रही है लेकिन रात्रि के समय कृषि लाइन की बिजली बंद होने के साथ-साथ घरेलू बिजली सप्लाई को भी बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

गांव के किसान भरपूर ने बताया कि दिन का शेड्यूल सुबह 10:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक और रात्रि का शेड्यूल सुबह 2 बजे से 10 बजे तक रहता है लेकिन रात के समय करीब 12 बजे घरेलू बिजली को भी बंद कर दिया जाता है जिससे लोग रातभर गर्मी और मच्छरों से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

----------
वर्जन-

ट्यूबवेल की लाइनों को तीन ग्रुप में विभाजित किया है और प्रत्येक ग्रुप को आठ-आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। यदि शेड्यूल में बदलाव किया गया तो कुछ उपभोक्ताओं को नुकसान हो सकता है इसलिए फिलहाल शेड्यूल को रिवाइज करना संभव नहीं है।-दीपक कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article