फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for new trains on the RPC railway line intensifies; memorandum sent Demand for new trains on the RPC railway line intensifies; memorandum sent to the Railway Minister.to the Railway Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीसी रेलमार्ग पर नई ट्रेनों की मांग तेज, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 14 Jun 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for new trains on the RPC railway line intensifies; memorandum sent Demand for new trains on the RPC railway line intensifies; memorandum sent to the Railway Minister.to the Railway Minister.
फोटो नंबर-14स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के सदस्य। स्रो
नारनौल। दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ ने आरपीसी (रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-फुलेरा) रेलमार्ग से जुड़ी लंबित मांगों और नई रेल सेवाओं के संचालन को लेकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि यह रेलखंड उत्तर भारत का एक अहम मार्ग है लेकिन अभी भी कई धार्मिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और व्यापारिक शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को समय, पैसा और परेशानी तीनों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पूनम फौजदार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और यात्री संख्या को देखते हुए नई रेल सेवाओं की सख्त जरूरत है। यदि नई ट्रेनें शुरू होती हैं तो हरियाणा और राजस्थान के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में दादर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेल को जल्द नियमित रूप से शुरू करने की मांग की गई है। इसे मंजूरी मिलने के बावजूद अभी तक संचालन शुरू नहीं हुआ है, जिससे यात्रियों में नाराजगी है।
इसके अलावा हरिद्वार से जयपुर के बीच नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसका नाम श्री श्याम एक्सप्रेस या खाटू नगरी एक्सप्रेस रखने की बात कही गई है। यह ट्रेन रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस मार्ग से चले।

साथ ही कोटा, उज्जैन, इंदौर और भोपाल के लिए भी नई रेल सेवाओं की मांग रखी गई है, ताकि छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। इस मौके पर कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed