फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for construction of kutcha road from Dhanonda to Karia

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा से कारिया को जाने वाले कच्चे रास्ते का निर्माण करने की मांग

Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of kutcha road from Dhanonda to Karia
फोटो 12तेज बारिश होने से कच्चे रास्ते में बने गड्डे।संवाद
मंडी अटेली। लगातार हो रही बारिश में जलभराव होने से गांव धनौंदा से कारिया को जाने वाले कच्चे रास्ते की हालत काफी खस्ता हो गई है। जिसके चलते नागरिकों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, धर्मपाल, धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार, रामसिंह, कपिल कुमार, राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का कच्चा रास्ता कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग से किसान अपने खेतों में आवागमन करते हैं लेकिन बारिश के पानी जमा होने से रास्ते की हालात इतने खराब हो गए हैं कि यहां से वाहनों का निकलना तो दूर की बात पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। उक्त लोगों का कहना है कि यह रास्ता तीन करम चौड़ा व तीन किलोमीटर लंबा है जो एक ओर कनीना सड़क मार्ग से होकर गांव कारिया, गढ़ी रुथल व महासर को जोड़ता है तो दूसरी ओर गांव उनिन्दा, तुर्कीयावास, गोकलपुर तथा नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के पानी का बहाव इतना तेज था कि रास्ते में गहरे गहरे गड्ढे बन गए, जहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते की हालत से किसानों का खेतों में जाना भी बंद हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed