फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for a budget of Rs 125 crore for making major roads four-lane

Mahendragarh-Narnaul News: प्रमुख मार्गों को फोरलेन बनाने के लिए 125 करोड़ के बजट की मांग

Thu, 26 Feb 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for a budget of Rs 125 crore for making major roads four-lane
फोटो संख्या:94- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व नारनौल शहर के प्रमुख मार्गों को फोरलेन बनाने के लिए प्रदेश सरकार से 125 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। इससे यातायात सुगम होगा व दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

गत वर्ष दिसंबर में सांसद की देखरेख में हुई बैठक में दोनों शहरों में एंट्री के सभी प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री से बजट की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए 125 करोड़ रुपये का ऐस्टिमेट भेजा है।
विज्ञापन

वहीं विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर को दिल्ली के हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मांग रखी थी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सीएम के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि शहर में प्रवेश करने वाली प्रमुख सड़कें संकरी होने की वजह अव्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद 26 दिसंबर को नारनौल में आयोजित हुई विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऐस्टिमेट देने के निर्देश दिए थे। विभाग के अधिकारियों की तरफ से ऐस्टिमेट रिपोर्ट भेज दी गई है। हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में सांसद ने बजट की मांग उठाई थी।

-------------
इन सड़कों का भेजा 125 करोड़ का एस्टीमेट
नारनौल के रेवाड़ी-नारनौल-सिंघाना रोड पर एनएच 152-डी पुलिया से छलक नाले एवं महावीर चौक के पास बिजली विभाग के दफ्तर से लेकर खालडा धाम होते हुए सिंघाना बाईपास एनएच-11 तक करीब 11.50 किलोमीटर दूरी में फोरलेन के लिए अनुमानित लागत 73.38 करोड़ तय की गई है। इसके अलावा महेन्द्रगढ़-सतनाली रोड पर महाराणा प्रताप चौक से आरपीएस स्कूल तक सात मीटर चौड़े चार किलोमीटर, इन दोनों के लिए 42.91 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। वहीं नारनौल-निजामपुर मोड से बाईपास फ्लाईओवर तक 10 मीटर चौड़े एवं 2.70 किलोमीटर लंबाई के लिए 16.51 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed