{"_id":"694d82396498b818f400fc18","slug":"delivering-the-benefits-of-government-schemes-to-those-standing-at-the-last-rung-of-society-is-what-constitutes-good-governance-mla-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133956-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन : विधायक
विज्ञापन
फोटो 04सुशासन दिवस समारोह में मौजूद विधायक व डीसी। डीआईपीआरओ
नारनौल। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना ही सुशासन है। सरकार का मूल मंत्र भी मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस है।
सुशासन दिवस पर हमें अपनी जिम्मेदारियों का पुनर्मूल्यांकन भी करना चाहिए। यादव वीरवार को लघु सचिवालय में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय सुशासन दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे।
वहीं इससे पहले पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना संदेश दिया। सीएम ने नागरिकों और प्रशासनिक कार्यों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पोर्टलों, परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ किया। वहीं सीएम ने 9 संकल्पों का कलेंडर भी जारी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन व डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।