{"_id":"666a0b97f679bd52b50008c4","slug":"delegation-of-health-employees-union-met-the-health-minister-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113119-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
Thu, 13 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता से उनके कार्यालय कक्ष चंडीगढ़ सचिवालय में मिला। इस दौरान उनके समक्ष कई मांगें रखी गईं।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाले हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। उनकी सभी मांगो के बारे में अध्ययन करने उपरांत विभागीय अधिकारियों को जल्द निर्देश जारी कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगे सातवां वेतन आयोग लागू करना, स्टॉफ नर्सों, एमपीएचडब्ल्यू फीमेल, जिला व ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर सहायक, सूचना सहायक, डॉक्टर इत्यादि सभी कैटेगरी की वेतन विसंगति दूर करवाने, पिछले आंदोलनों के दौरान काटे गए वेतन के भुगतान, प्रत्येक माह के वेतन का समय से भुगतान, रेगुलराइजेशन पालिसी में एनएचएम कर्मियों को शामिल करने इत्यादि मांगो बारे स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा हाल ही में मणिपुर सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को रेगुलर करने वाले सहायक दस्तावेज भी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान विपिन शर्मा, जितेंद्र वत्स, पंकज आत्रेय, जगत बिसला, हरकेश, नारनौल जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र, हिसार जिला प्रधान अनिल जागलान, अंबाला से दिनेश कौशिक, कुरुक्षेत्र से डॉ. सुरेश शर्मा, नितेश बंसल, विकास मौजूद रहे।