फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deepika returns from Japan after taking gardening training

Mahendragarh-Narnaul News: जापान से बागवानी प्रशिक्षण ले लौटीं दीपिका

Tue, 13 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deepika returns from Japan after taking gardening training
फोटो संख्या:60 दीपिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीराम कॉलोनी निवासी महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी करनाल की छात्रा दीपिका जापान से बागवानी का प्रशिक्षण लेकर महेंद्रगढ़ पहुंची। अब वह प्रदेश के किसानों को बागवानी की नवीनतम जानकारी देंगी।
दीपिका का चयन बागबानी पर नवीनतम तकनीकी शोध करने के लिए चयन कर गत दिनों जापान भेजा गया। विश्वविद्यालय की ओर से चार विद्यार्थी का चयन कर जापान भेजा गया। प्रशिक्षण प्राप्त यह चारों विद्यार्थी अब किसानों का खेती फायदे का सौदा बन सके विषय पर नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

जापान से दस दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद दीपिका के महेंद्रगढ़ पहुंचने पर गणमान्य लोगों ने बधाई दी। महेंद्रगढ़ निवासी छात्रा दीपिका के पिता संजय जांगडा स्वयं एक शिक्षक हैं। परिवार ने बेटा-बेटी भेदभाव का संदेश खत्म करने का संदेश देते हुए दीपिका को प्रारंभ से ही घर में शिक्षा की गुणवत्ता माहौल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 11 जनवरी को प्रशिक्षण लेकर स्वदेश लौटी। सोमवार शाम को शहर पहुंचने पर नगरपालिका की वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक सहित श्री राम कॉलोनी से अनेक लोगों ने दीपिका को बधाई दी। कोच्चि यूनिवर्सिटी जापान से प्रशिक्षण लेकर लौटी दीपिका ने कहा कि किसानों को जापान में किस तरह नई तकनीकों की जानकारी तापमान के विपरीत और अनुकूल स्थिति में दी जा रही है, इसके बारे में हरियाणा के किसानों को जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम आयोजन जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed