{"_id":"6a397a711e6f36bf140bf479","slug":"deep-pothole-on-the-main-road-opposite-ramvihar-colony-causes-increased-trouble-for-residents-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127598-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रामविहार कॉलोनी के सामने मेन रोड पर बना गहरा गड्ढा, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रामविहार कॉलोनी के सामने मेन रोड पर बना गहरा गड्ढा, लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- जर्जर अवस्था में रामविहार कॉलोनी के सामने मार्ग-=-संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की रामविहार कॉलोनी के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। लंबे समय से सड़क के बीच बने इस गड्ढे की ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं जा रहा है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विशेष रूप से बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो हो रही है। जब गड्ढे में पानी भरकर छोटा तालाब जैसा दृश्य बन जाता है। दुपहिया जब यहां से निकलते है तब उनकी बाइक बंद हो जाती है।
रामविहार कॉलोनी निवासियों का कहना है कि प्रतिदिन 5000 से अधिक में वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
रात में अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से यह समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर जमा पानी के कारण आसपास के लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि समय रहते गड्ढे को नहीं भरा गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। नगरपालिका को इस रोड को बनवाना चाहिए।
-- -- -- -- -
रामविहार कॉलोनी के सामने बने गहरे गड्ढे को तुरंत भरवाया जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। यह गड्ढा रोजाना हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।-रतिराम टांक, रामविहार कॉलोनी।
-- -- -- -- --
इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। -ब्रह्म प्रकाश यादव, रामविहार कॉलोनी।
-- -- -- -- --
वर्जन:
इस रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही अधिकारियों से बातचीत करके टेंडर लगाकर इस रोड को बनवा दिया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़