{"_id":"662c13126322fec50f0c6126","slug":"debit-card-dropped-on-the-way-rs-31800-withdrawn-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111734-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते में गिरा डेबिट कार्ड, 31800 रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते में गिरा डेबिट कार्ड, 31800 रुपये निकाले
Sat, 27 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
निजामपुर। नारनौल में एक व्यक्ति के डेबिट कार्ड से 31800 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित नारनौल उपचार के लिए आया था। इस दौरान डेबिट कार्ड कहीं गिर गया। इसके बाद उसके कार्ड से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में बसीरपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 21 अप्रैल को अपने छोटे भाई सुनील को अपना डेबिट कार्ड इलाज में पैसे निकालने के लिए दिया था। उसका भाई 22 अप्रैल को सुबह 4 बजे नारनौल अपने बच्चों को लेकर गया था। इस दौरान उसके भाई से रास्ते में डेबिट कार्ड गिर गया। 22 अप्रैल को पीड़ित के मोबाइल पर 31800 रुपये निकालने का मैसेज आया तो रुपये निकालने का पता चला। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।