फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death of captain posted at siachen due to heart attack

सियाचिन में तैनात कैप्टन आकाश की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 21 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
death of captain posted at siachen due to heart attack
गांव स्याणा निवासी कैप्टन आकाश यादव की सोमवार की रात को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को महेंद्रगढ़ लाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव स्याणा निवासी आकाश का परिवार फिलहाल आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ में रह रहा है। सेना में कैप्टन आकाश यादव इन दिनों सियाचिन के गलेशियर में तैनात थे। सोमवार की रात को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया। बुधवार को सियाचिन से दिल्ली तक उनके पार्थिव शरीर को बाई एयर लाया जाएगा। देर शाम तक उनके पैतृक गांव स्याणा में अंतिम संस्कार करने की उम्मीद है। 14 मार्च को उनका तबादला उत्तर प्रदेश के रुड़की में किया गया था। लॉकडाउन के कारण ज्वाइन नहीं कर पाए। पांच मई को उनका रिलीवर आने के बाद उन्हें रुड़की में ज्वाइन करना था। बता दें कि कैप्टन आकाश 2013 में बतौर लेफ्टिनेंट आर्मी में भर्ती हुए थे। 2017 में गांव खातोदड़ा निवासी निधि से उनकी शादी हुई थी। अभी उनका कोई बच्चा नहीं है। पत्नी सात माह की प्रेगनेंट हैं। दो दिन पहले ही पत्नी से उनकी बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed