फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death in food poision

जहर खाने से विवाहिता की मौत

Sat, 03 Oct 2015 12:10 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Sat, 03 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

गांव जाखणी में 3 महीनों से अपने पिता के घर रह रही नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ-जेठानी और ननद समेत 6-7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव जाखणी में अपने पिता के घर रह रही नवविवाहिता सुकन्या ने 29 सितंबर को घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। थोड़ी देर बाद तबियत बिगडने पर विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी थी। परिजनों ने तुरंत विवाहिता को उपचार के लिए  नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी गंभीर हालत को  देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाजके लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। विवाहिता ने 30 सितंबर को देर शाम पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर नारनौल सदर थाना पुलिस ने 1 अक्तूबर को पीजीआई रोहतक पहुंच कर कागजी कार्रवाई कर शव का  पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के पिता पुरुषोत्तम ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुकन्या का विवाह  गांव कुलताजपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ जनवरी 2015 में  हर्षोल्लासपूर्वक किया था। दहेज लोभी ससुराल  पक्ष (पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद) के लोग शादी के बाद से ही उसे अपने पिता के घर से और दहेज लाने के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस दौरान परिजनों ने कुलजातपुर जाकर कई बार बेटी के ससुरालियों को समझाया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। प्रताड़ना से तंग आकर सुकन्या 3 महीने पहले अपने पिता के घर आ गई, लेकिन इसके बावजूद भी ससुरालियों के रवैये में  कोई बदलाव नहीं आया। इससे तंग आकर उसने जहर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed