{"_id":"3722b0304d6af6abcdd56697350a1464","slug":"death-in-accedent-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
गांव डालनवास में स्थित नालंदा स्कूल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसमें सवार दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रेम सिंह पुत्र बलबीर निवासी निम्बेहड़ा राजस्थान से पिकअप में भैंस लेकर अपने गांव आ रहा था। उसकी भांजी कोमल पुत्री थांवर सिंह एवं पूनम पुत्री थांवर सिंह निवासी पीपली जिला झुंझुनू राजस्थान भी उसके साथ थी। तीनों अभी नालंदा स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी चालक प्रेम सिंह की इस सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी उक्त दोनों भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया।
विज्ञापन