फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death in accedent

वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Tue, 15 Dec 2015 10:23 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय और श्याम कुंज के पास सोमवार शाम को करीब छह बजे एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर मूल रूप से हिसार के गांव ढोबी का रहने वाला था वह कई वर्षों से अपने परिवार के साथ पुरानी सराय में रह रहा था।

विज्ञापन


हिसार के मूल निवासी और वर्तमान में पुरानी सराय में रहने वाले महावीर पटवारी का पुत्र अजीत कुमार (16), दया नगर निवासी अपने दोस्त अंकित (17) को छोड़ने के लिए सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक से उसके घर जा रहा था। दोनों ही पुरानी कचहरी के पास डांस क्लास लेेकर आए थे।
विज्ञापन


वे अभी शहर ही में श्याम कुंज के पास ही पहुंचे थे कि एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों वहीं पर एक खंभे से टकराकर गिर गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित को गंभीर अवस्था में जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed