फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death his bike rider

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 22 Jun 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
death his bike rider
शहर से अपने गांव झूक जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। घायल ने पीजीआई रोहतक के ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता गांव झूक निवासी रामचंद्र ने बताया कि रविवार रात को उनका लड़का राकेश (30) बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव आ रहा था। रात करीब साढे 9 बजे जब वह गांव झूक के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार, गफलत , लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें चोट लगने से राकेश घायल होकर गिर गया। गांव के निवासी बीर सिंह, संदीप ने परिवार को हादसे की सूचना दी। मेरे दोनों लड़के की अन्य बाइक पर सवार होकर पीछे आ रहे थे। सूचना मिलने पर मैं भी मौके पर पहुंचा। गंभीर घायल राकेश को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। पीजीआई रोहतक ले जाते समय राकेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता रामचंद्र के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक राकेश खेती बाड़ी का कार्य करता था। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed