फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC urges parents, do not put pressure on children to bring numbers

डीसी का अभिभावकों से आग्रह, नंबर लाने के लिए बच्चों पर न डालें दबाव

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
DC urges parents, do not put pressure on children to bring numbers
परीक्षा के तनाव को लेकर फेसबुक पर लाइव होकर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते उपा? - फोटो : Narnol
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया बुधवार को विद्यार्थियों के साथ लाइव सेशन में जुड़े। एग्जाम स्ट्रेस और बेस्ट प्रैक्टिस विषय पर आयोजित इस सेशन में विद्यार्थियों ने उपायुक्त से सवाल पूछे। लगभग एक घंटे चले इस सेशन में विषय के अलावा भी कुछ बच्चों ने दूसरे सवाल किए। उपायुक्त ने बच्चों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ नारनौल की फेसबुक आईडी से जुड़े डीसी ने सभी बच्चों के सवाल का उत्तर दिया। बच्चे सोशल मीडिया पर अपना सवाल टाइप करके भेजते रहे और उपायुक्त ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया। उपायुक्त ने छात्रों से कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद थे जिससे आप लोगों की पढ़ाई पर थोड़ा प्रभाव पड़ा है, इसलिए अच्छा समय प्रबंधन करके अपनी पिछली कमी को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे हर रोज ग्रुप में एक बार वाद-विवाद जरूर करें। इससे उनकी समझ विकसित होगी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लगातार मेहनत करनी है। जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि अपने आप की तुलना किसी अन्य से न करें। हर आदमी की कुछ कमजोरियां और कुछ मजबूतियां होती हैं। उन्होंने बच्चों से ऑलराउंडर स्किल बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीसी ने मां-बाप से आग्रह किया कि वे बच्चों पर नंबर लाने का दबाव न डालें। बच्चे भी परीक्षा का स्ट्रेस अपने दिमाग से निकाल दें। विद्यार्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करके देखें, इससे परीक्षा को लेकर उनका डर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, उपायुक्त ने दिए जवाब
1. शौकीन: उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में क्या करें?
उपायुक्त: आर्थिक स्थिति पढ़ाई में कहीं भी आड़े नहीं आती। अगर आदमी कुछ भी करने की ठान ले तो वह निश्चित तौर पर जीवन में कामयाब होता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं खुद 8 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने के लिए स्कूल जाता था। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ता रहा।
2. कुणाल यादव: इंजीनियरिंग की फील्ड में बेरोजगारी पहले ही अधिक है और मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं?
उपायुक्त: आप अपने लिए एक सीट सोचें। अगर आप बेहतर करेंगे तो आपके लिए कहीं न कहीं रास्ते अपने आप निकल जाएंगे। यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों छात्र बैठते हैं। हर छात्र अपने आपको एक सीट की सोचता है, इसलिए आप मन में नकारात्मक भाव कभी न रखें।
3. सोनू गोयल: कोरोना के कारण हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई है। इसकी भरपाई कैसे करें?
उपायुक्त : अगर आप समय प्रबंधन सही तरीके से करेंगे तो कोई परेशानी नहीं है। ऑनलाइन मोड में आपका स्कूल का आने-जाने का समय भी बचा है और आप समूह बनाकर स्टडी करें। आपको जरूर फायदा होगा और आप पिछला नुकसान पूरा कर सकेंगे।
4. रितिक : प्रतियोगिताएं परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जाए?
उपायुक्त: ऐसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दसवीं और बारहवीं तक के विषय मूल में होते हैं। ऐसे में हमें हर विषय का बेसिक स्पष्ट होना चाहिए।
5. रवि सैनी व रितिक: हम आपकी तरह उपायुक्त बनना चाहते हैं, क्या करें?
उपायुक्त : आप आज से ही अपने आप को डीसी समझें और इसके लिए पूरी लगन के साथ पढ़ाई शुरू करें। आप निश्चित तौर पर जीवन में कामयाब होंगे। यूपीएससी के लिए स्मार्ट वर्क करना पड़ता है।

6. खुशबू यादव : परीक्षा के दौरान उनकी नींद कम हो जाती है, इसके लिए क्या करें?
उपायुक्त : आप अपने समय का प्रबंधन करें तथा खानपान व व्यायाम पर ध्यान दें।
आज के इस लाइव फैशन का रिकॉर्डिंग प्रसारण 17 मार्च को सुबह 11 बजे सरकार की आत्मा स्कीम से चलाए जा रहे सामुदायिक रेडियो केंद्र अरावली से रिपीट किया जाएगा। जो बच्चे लाइव सेशन में नहीं जुड़ पाए वे इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed