फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC reviewed the health services of the district

डीसी ने की जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DC reviewed the health services of the district
डीसी श्याम लाल पूनिया ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार द्वारा स्टाफ की कमी का मामला उठाया गया। इस पर डीसी ने निर्देश दिए कि इस संबंध में पूरी सूची तैयार करके दी जाए। इसके बाद उनकी ओर से मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। वहीं निर्देश दिए कि सभी अस्पताल, सीएचसी तथा पीएचसी पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए अगर किसी स्टाफ को किसी कारणवश कहीं जाना पड़ता है तो वह मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। सभी सेंटर पर मूवमेंट रजिस्टर जरूर हो। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर दवाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सक मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हॉट लाइन से जुड़वाने के संबंध में बिजली निगम को दी गई सूची उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी केंद्रों तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहनी चाहिए।
विज्ञापन

एंबुलेंस की समीक्षा करते हुए सीएमओ ने बताया कि फिलहाल जिले में एंबुलेंस का क्विक रिस्पांस टाइम 14 से 15 मिनट का है। नारनौल से सेंट्रलाइज कमांड के तहत एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र को एनीमिया मुक्त करने के संबंध में डीसी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि इसके लिए शिक्षा महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग मिलकर एक पुख्ता रणनीति बनाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. नवीन, डॉ. हर्ष कुमार, दिनेश कुमार तथा डीपीएम संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed