फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC reprimands SMO over faulty biometric machine; seeks explanation from CMO

Mahendragarh-Narnaul News: खराब बायोमीट्रिक मशीन पर डीसी ने एसएमओ को लगाई फटकार, सीएमओ से जवाब तलब

Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
DC reprimands SMO over faulty biometric machine; seeks explanation from CMO
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में वीरवार को डीसी अनुपमा अंजली ने एक साल से बायोमीट्रिक मशीन खराब मिलने पर नाराजगी जताई और एसएमओ डॉ. जयप्रकाश को फटकार लगाई। उन्होंने शाम तक मशीन ठीक करवाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्यकर्मी एप्रन में दिखे, जबकि कई बिना एप्रन के ही काम करते और घूमते नजर आए। एसएमओ ने बताया कि मशीन करीब एक साल से खराब है और इसे बदलवाने के लिए दो बार प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन अब तक यह ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. अशोक कुमार से भी डीसी ने खराब मशीन समेत अन्य अव्यवस्थाओं पर जवाब मांगा।
विज्ञापन

दवा वितरण में सुधार के आदेश
डीसी ने दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने दवा लेने आए मरीजों और तीमारदारों से बात कर जाना कि अस्पताल में दवाइयां मिल रही हैं या नहीं। इसके बाद एसएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को दी जाएं और उन्हें बाहर से दवा खरीदने के लिए न लिखा जाए। साथ ही दवा वितरण केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और केंद्र के बाहर उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 10 मिनट चले निरीक्षण में कई विभाग छूटे
डीसी का निरीक्षण करीब 10 मिनट ही चला। इस दौरान मुख्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन और दवा स्टॉक रजिस्टर की जांच हुई। ओपीडी, लेबर रूम, प्रयोगशाला और एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण नहीं किया गया। इन विभागों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed