फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dc orders will be applicable in the entrie district

पूरे जिले में लागू होंगे डीसी के आदेश नारनौल में पुलिस ही तोड़ती रही नियम

Wed, 06 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
dc orders will be applicable in the entrie district
बाजार में बाइक ले जाने पर रोक है, इसके बावजूद बाइक पर जाते लोग। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ शहर में एसडीएम के आदेश की बजाए उपायुक्त के रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुलेंगी। बुधवार को उपायुक्त ने अमर उजाला संवाददाता से फोन पर बातचीत के दौरान यह स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे जिले में डीसी के आदेेश ही लागू होंगे। व्यापारी जिला मुख्यालय से जारी शेड्यूल के अनुसार ही दुकान खोलें। दुकानें सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलेंगी। नारनौल के बाजार में लॉकडाउन-3.0 में सशर्त मिली छूट को दुकानदारों और आम लोग गंभीरता से नहीं लिया। बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद बाइक और कार चालक बाजार में पहुंचते रहे। बाजार में निगम लागू करने के लिए तैनात चार-पांच पुलिसकर्मी खुद ही सोशल डिस्टेंस के नियम तोड़ते दिखे। पुलिसकर्मी दुकानदारों को नियम बताते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की शाम को नपा महेंद्रगढ़ कार्यालय में व्यापारियों और नपा चेयरपर्सन के बीच बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सुबह आठ से शाम छह बजे तक दुकानें खोलने का फैसला लिया गया था। बैठक में उपस्थित ट्रेड यूनियनों ने इसका समर्थन भी किया था। किराना, डेयरी, दूध एवं सब्जी की दुकानों को भी यही समय दिया गया था। चेयरपर्सन ने दावा किया कि नपा मुख्य सचिव एवं उपायुक्त को ही लागू कर रही हैं। 4 मई को एसडीएम महेंद्रगढ़ ने मीटिंग में फल-सब्जियां व किराना की दुकानें रोजाना सुब्ह 7 बजे से 12 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए थे। अन्य जरूरी चीजों की दुकानें एक दिन छोड़कर क्रमवार तरीके से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारियों में असमंजस रहा। व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा कि कौन से आदेशों का पालन करें। चेयरपर्सन की बैठक में रेहड़ी चालकों को देवीलाल पार्क और पुलिस परेड ग्राउंड में लगाने के आदेश जारी किए थे। सुबह देवीलाल पार्क में रेहड़ी चालक पहुंचे तो पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया। राजकीय पीजी कॉलेज में रेहड़ी लगाने के आदेश दिए। दूध, डेयरी, सब्जी तथा किराणा स्टोर की दुकानें एसडीएम के आदेशानुसार सुबह सात से 12 बजे तक खुली। सैैलून और हलवाई की दुकानें सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने की थी नियमों के विरुद्ध बैठक : चेयरपर्सन
नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने बताया कि एसडीएम अब तक व्यापारियों की तीन बैठक ले चुके हैं तीनों बैठकें नियमों के विरुद्ध थीं। बैठक में शहरी एवं स्थानीय निकाय के मुख्य सचिव एवं जिला उपायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना नहीं हुई। चेयरपर्सन ने बताया कि एसडीएम ने ट्रेड यूनियन के सभी प्रधानों को नहीं बुलाया, व्यापार मंडल प्रधान को नहीं बुलाया। नपा की ओर से किसी कर्मचारी को नहीं बुलाया गया था।
इस शेड्यूल के तहत खुलेंगी दुकानें:
उपायुक्त के आदेशानुसार सभी दुकानें वार वाइज सुबह आठ से छह बजे तक खुली रहेंगी। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को श्रृंगार की जरनल स्टोर, जूता चप्पल, कपड़े, रेडीमेड, पर्दा, टेलर्स, उपहार, फर्नीचर (लकड़ी, स्टील और प्लास्टिक) खिलौने, ऑटो मोबाइल, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, टायर एवं ट्यूब, टेंट हाउस और सैलून खुलेंगी।
मंगलवार, वीरवार व शनिवार को लोहे व लोहे संबंधित दुकानें, सफाई के सामान की दुकानें, सैटरिंग एवं चिनाई से संबंधित दुकान, सीमेंट, लोहे के सरिया, टाइल, प्त्थर की दुकानें, फर्नीचर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकाने, बिजली के सामान की दुकान, मोबाइल एवं कम्प्यूटर की दुकान, चश्में एवं घड़ी, क्रॉकरी एवं ज्वैलरी की दुकानें खुलेंगी। रविवार को मेडिकल और दूध डेयरी को छोड़कर सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी।
हमने चार मई को ही दुकान खोलने के लिए लेटर जारी कर दिया है। उसी लेटर के अनुसार दुकानें खुलेंगी। इसमें कोई संशय नहीं होना चाहिए। लेटर में सब कुछ स्पष्ट लिखा है।
- जगदीश शर्मा, उपायुक्त महेंद्रगढ़।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की उड़ी धज्जियां, सोशल डिस्टेंस का अभाव
नारनौल। लॉकडाउन-3.0 में सशर्त मिली छूट को दुकानदारों और आम लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद बाइक और कार चालकों का आवागमन लगा रहा। बाजार में लोगों पर नजर रखने के लिए तैनात चार-पांच पुलिसकर्मी भी एक साथ चल रहे थे। पुलिसकर्मी खुद तो सोशल डिस्टेंस नहीं रख पा रहे हैं। दुकानदारों को नियम कायदे बताते दिखे।

लॉकडाउन के तीसरे चरण में मंगलवार से दुकानों को रोस्टर के अनुसार खुलने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। दिशा-निर्देश स्पष्ट न होने से मंगलवार को भी कुछ दुकानदार भ्रम की स्थिति के चलते दुकान नहीं खोली। रोस्टर के अनुसार बुधवार को कपड़े, रेडीमेट गारमेंट्स, जनरल स्टोर, जूते, पकड़े, ऑटो, टेंट और सैलून की दुकानें खुली। महावीर चौक से पुल बाजार, बजाजा बाजार, आजाद चौक और किलारोड पर बाइक व कार अंदर नहीं जा सकती। दूसरा दुकान के बाहर भी वाहन खड़ा नहीं हो सकते। ऐसा नहीं हो सका। लोग बाइक लेकर बाजार में आए और दुकानदारों भी अपने वाहन दुकानों के आगे खड़ा किया। बाजार में वाहनों के रोकने के लिए प्रशासन ने इंतजाम नहीं किया। महावीर चौक से पुल बजार अंदर जाने के लिए बैरिकेट नहीं लगाया गया। वहीं बाजार के दूसरे रास्तों पर भी नाके नहीं थे। संकरे बाजार में आम लोगों के साथ वाहन भी चल रहे थे। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव दिखा। दुकानदारों ने सैनिटाइजर का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed