फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Day temperature reached 43.2 degrees Celsius in Mahendragarh, second place in the state.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, प्रदेश में दूसरा स्थान

Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Day temperature reached 43.2 degrees Celsius in Mahendragarh, second place in the state.
नारनौल। क्षेत्र में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह बादलवाही देखने को मिली। वहीं दोपहर बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। प्रदेश में सिरसा के बाद महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि शनिवार को सिरसा का दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस जबकि महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 43.2, हिसार का तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में पिछले दो दिनों में केवल आंशिक आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में फिर तापमान में उछाल देखने को मिला। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक ही दिन में अधिकतर स्थानों पर 2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 42.0 डिग्री सेल्सियस और 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में 21.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 25.0 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होने वाली है। इसके साथ सीमित स्थानों पर हीट वेव चलने की भी संभावना बन रही है। उसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 7 मई को सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed