फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daughters are no less than sons in any field: Sharma

बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं : शर्मा

Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughters are no less than sons in any field: Sharma
नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं नशा मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला ब्रांड एंबेसडर घनश्याम शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर घनश्याम शर्मा ने कहा कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है वह घर स्वर्ग समान होता है। बेटियों को भार नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन

बेटी दो घरों का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति अभी भी कुछ लोगों की सोच छोटी है इस सोच को हमें बदलने की जरूरत है। बेटी लक्ष्मी का रूप होती हैं। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत व नशा मुक्ति के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। नशा करने से व्यक्ति के शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां फैल जाती है। इससे शरीर को तो हानि होती ही है साथ में आर्थिक नुकसान भी होता है तथा नशा करने वाले की समाज मे कोई इज्जत नहीं होती। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed