{"_id":"68bc7be30a8cf8019d08a72c","slug":"dashlakshan-festival-concluded-with-a-procession-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129353-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ दशलक्षण पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ दशलक्षण पर्व
Sat, 06 Sep 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16शोभायात्रा में भजनों पर झूमती जैन समाज की महिलाएं। स्रोत-समाज
नारनौल । उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुए दशलक्षण पर्व दसवें दिन रविवार को उत्तम ब्रह्मचर्य के साथ संपन्न हो गया।
इसे लेकर शहर के तीनों मंदिर श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मैं सुबह से ही भगवान का अभिषेक शांति तारा और पूजन करने की भक्तों में होड़ लगी रही। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में स्वर्ण कलश से प्रथम अभिषेक तक्ष जैन ने किया।
वहीं शांतिधारा वृषभ जैन ने की वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक उत्सव पर निर्वाण लाडू संजय जैन तथा राज कुमार जैन द्वारा चढ़ाया गया। समाज के चार तपस्वी द्वारा किए गए दस दिन उपवास वाले को समाज के द्वारा अनुमोदना की गई। इसके बाद शोभायात्रा श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब बहादुर सिंह रोड, भगवान महावीर चौक, महावीर मार्ग, पुल बाजार व आजाद चौक होते हुए श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुई।
शुक्रवार देर शाम मध्य प्रदेश से आई हुई ब्रह्मचारी साधना दीदी ने उत्तम आकिंचन धर्म के बारे में प्रवचन दिए उस के उपरांत अंत्याक्षरी का आयोजन किया। समाज की छोटी- छोटी बच्चियों दिशा जैन और लावण्या जैन द्वार सुंदर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राज कुमार जैन, विजय जैन, नरेश जैन, पंकज जैन, संदीप जैन, पूर्वेश जैन, मोक्ष जैन, कलश जैन, नवनीत जैन, महेश जैन, कोमल, पलक, मोनिका जैन, इंदु जैन, अंजली जैन, ऊषा जैन व नेहा जैन सहित जैन समाज की अनेक महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।