फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dahina won Baba Bhishma Das Cricket Competition by defeating Sundarhedi

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरहेड़ी को हराकर डहीना ने जीती बाबा भीष्मदास क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 23 Aug 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dahina won Baba Bhishma Das Cricket Competition by defeating Sundarhedi
फोटो संख्या:59-गांव भड़फ में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य--स्रोत- आयोजक
कनीना। गांव भड़फ में पांच दिवसीय बाबा भीष्मदास क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के गांव डहीना की टीम विजेता रही, जबकि रेवाड़ी के ही गांव सुंदरहेड़ी की टीम उप विजेता बनी। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के अलावा रेवाड़ी व झज्जर जिलों से कुल 42 टीमें शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान नरेश ने बताया कि पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डहीना और सुंदरहेड़ी की टीमों के बीच खेला गया, इसमें डहीना की टीम विजेता रही। इससे पूर्व उच्चत व करौली के बीच हुए मुकाबले में उच्चत की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में डहीना की टीम ने 12 ओवर में पहले खेलते हुए 176 रन बनाए। डहीना की ओर से रवि ने 21 गेंद में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुंदरहेड़ी की पूरी टीम 60 रनाें पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि विनोद भड़फ रहे। इस दौरान अश्विनी भड़फ, विक्की, विक्रम, रोहित, दीपक, अजय, जितेंद्र, संदीप, नितिन, मोनी यादव, प्रवीन कुमार, सुरेंद्र, रोहित शर्मा, अजय, जितेंद्र सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed