फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyclothon will enter the district on 9th

Mahendragarh-Narnaul News: साइक्लोथॉन का 9 को होगा जिले में प्रवेश

Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will enter the district on 9th
नारनौल। डीसी मोनिका गुप्ता आईएएस ने मंगलवार को लघु सचिवालय में साइक्लोथॉन (साइकिल मैराथन) के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन (साइकिल मैराथन) जिला में 9 सितंबर को गांव कोटिया से प्रवेश करेगी।इस कोर टीम में लगभग 200 साइकिलिस्ट होंगे, जो शुरू से आखिर तक पूरे हरियाणा का दौरा करेंगे। जिला में प्रवेश करने के बाद जिला महेंद्रगढ़ के पंजीकृत साइकिलिस्ट उनकी अगवानी करेंगे। जिले के हजारों युवा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जो साइकिलिस्ट जिला में शुरू से अंत तक इस मैराथन का हिस्सा रहेगा, उसे सरकार की तरफ से एक साइकिल दी जाएगी। अगर एक से ज्यादा साइकिलिस्ट हुए तो लकी ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय साइक्लोथॉन का गांव के सरपंच के द्वारा इस मैराथन का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गांव गुढा में ठहराव होगा व युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली की ओर से राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 10 सितंबर को राव तुलाराम चौक से इस मैराथन को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। यह महेंद्रगढ़ से बलाना के रास्ते होते हुए डालनवास पहुंचेगी। इसके बाद डालनावास से सतनाली के रास्ते होते हुए गांव श्यामपुरा से यह साइक्लोथॉन दादरी जिला में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पी, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिन्हित अपराधों को लेकर उपायुक्त ने ली बैठक

जिला में चिन्हित अपराधों को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में न्यायालय में केस मजबूत न होने के कारण अपराधी बच जाते हैं। साक्ष्यों के अभाव और कमजोर पैरवी के कारण ये केस अदालत में टिक नहीं पाते इसलिए कानूनी तकनीकी और विभिन्न प्रकार के केसों में साक्ष्यों के बचाव और उनकी सुरक्षा तथा कानूनी पहलुओं द्वारा मजबूत पैरवी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed