{"_id":"6a70dc76857812ca2e023e81","slug":"cycle-rally-dedicated-to-martyrs-welcomed-at-unhani-mod-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128784-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहीदों को समर्पित साइकिल यात्रा का उन्हानी मोड़ पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहीदों को समर्पित साइकिल यात्रा का उन्हानी मोड़ पर स्वागत
Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक शहीदों को समर्पित साइकिल यात्रा पर निकले नरेंद्
कनीना।शहीदों के अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले साइकिलिस्ट नरेंद्र यादव का रविवार को उन्हानी मोड़ पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने स्वागत किया।
भिवानी जिले के नंदगांव निवासी नरेंद्र यादव, जिन्हें लोग साइकिलिस्ट मैन के नाम से भी जानते हैं, अब तक देशभर में 24 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं। वर्तमान में वे कारगिल और रेजांगला अहीर धाम से शहीदों की पावन मिट्टी लेकर रज कलश यात्रा के माध्यम से जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे हैं।
नरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य देश के वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना व युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जागृत करना है। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनके योगदान को सदैव स्मरण रखे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे देशभर में 24 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्राएं कर चुके हैं। उनकी इस अनूठी उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उन्हें अपने आवास पर सम्मानित कर चुके हैं। इस अवसर पर हंसराज, मनमोहन, हिमांशु, विनोद पंच, रमेश क्रांति मौजूद रहे।