फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cybercrime: Fraud gang member arrested

साइबर क्राइम : ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Cybercrime: Fraud gang member arrested
जिला पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शम्मी निवासी जेवांत थाना पुन्हाना जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कुबूल करते हुए गिरोह में संलिप्त होने की जानकारी दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नवरतन निवासी अटेली ने बताया कि उसके पिता के पास अज्ञात नंबर से फोन आया और खुद को जान-पहचान वाला बताते हुए भरोसे में लेकर पैसे भेजने की बात कहकर धोखाधड़ी करके पेमेंट एप के माध्यम से उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे। इस पर अटेली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तकनीक की सहायता से मामले में कार्रवाई करते हुए एक जालसाज को मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आमजन को कैसे ठगते है जालसाज
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि जालसाज पीड़ित के पास फोन करके उसको रिश्तेदार, मित्र या अन्य जान-पहचान वाला बताकर उसे विश्वास में ले लेते हैं। इसके बाद पीड़ित को किसी भी प्रकार की परिस्थिति बताकर पैसे की मांग करते हैं या आपके अकाउंट में पैसे भेजने के लिए कहते हैं। फिर ये जालसाज पीड़ित के पास से अकाउंट संबंधित जानकारी पूछकर अथवा पीड़ित के मोबाइल में कोई अन्य एप डाउनलोड कराकर या क्यूआर कोड/लिंक भेजकर पेमेंट एप के माध्यम से अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाजों से बचने के लिए आमजन किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात नंबर से आए फोन कॉल के झांसे में आकर अपनी अकाउंट से संबंधित जानकारी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें और अज्ञात द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड या लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed