फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber Vicious registered the birth and death of 168 people

साइबर शातिर ने 168 लोगों के जन्म व मृत्यु के पंजीकरण किए

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cyber Vicious registered the birth and death of 168 people
हैकर्स ने तीन माह पहले महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल सीआरएस हैक कर प्रदेशभर के जिलों में कई लोगों के मृत्यु और जन्म के पंजीकरण कर दिए थे। इसे लेकर 12 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। लेकिन तीन माह गुजरने के बाद 30 नवंबर को अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में साइबर हैकरों किए गए 168 जन्म व मृत्यु के फर्जी पंजीकरण को रद्द नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बता दें कि अज्ञात साइबर शातिर ने पोर्टल की आईडी को सात दिन तक हैक रखकर प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार सहित अन्य जिलों के जन्म के 21 व मृत्यु के 147 पंजीकरण कर दिए। विभाग के कर्मचारियों ने बाद में जब पासवर्ड रिसेट कर इसी आईडी को ओपन किया तो आंकड़े देखकर सकते में आ गए।
विज्ञापन

जांच की मांग को कर्मचारी लगाते रहे पुलिस के चक्कर:
महेंद्रगढ़ अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय के रजिस्ट्रार ने महेंद्रगढ़ सिटी थाना में 12 अगस्त को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि संस्था के सूचना सहायक ने सीआरएस पोर्टल पर 4 अगस्त को मृत्यु पंजीकरण दर्ज किया था। तब तक पोर्टल पर जन्म पंजीकरण नंबर बी-2021: 6-90148-000477 व मृत्यु पंजीकरणन नंबर डी-2021:6-90148-000111 दर्ज था। जब 6 अगस्त को दोबारा से जन्म-मृत्यु पंजीकरण/ सरल पोर्टल की अप्लीकेशन के निपटान के लिए सीआरएस पोर्टल पर सीआरएस आईडी को लॉगिन किया, तब स्क्रीन पर यूजर आईडी ऑर पासवर्ड इस रॉन्ग का संदेश आने लगा। 12 अगस्त को सुबह सूचना सहायक की ओर से सीआरएस आईडी लॉगिन किया गया तो जन्म पंजीकरण में 147 पंजीकरण व मृत्यु पंजीकरण में करीब 21 पंजीकरण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बिना डिलीट नहीं हो पाए फर्जी पंजीकरण
हैकर द्वारा अभी तक किए गए 168 पंजीकरण को भी विभाग द्वारा अभी तक रद्द नहीं किया जा सका है। सीआरएस पोर्टल पर दर्ज फर्जी पंजीकरण को रद्द करवाने की आगामी कार्रवाई मामले की जांच के उपरांत ही शुरू हो पाएगी। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच पुलिस की साइबर सेल शाखा की जाएगी।

अगस्त में जब आईडी हैक की गई थी तो उस समय पुलिस को लिखित शिकायत देकर अवगत करा दिया गया था। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार फर्जी तरीके से किए गए पंजीकरण को ब्लॉक कर दिया गया है। मामले की जांच के उपरांत उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार एंट्री को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - आरएमओ, महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल, डॉ. प्रदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed