फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber thugs are clearing accounts by taking them into confidence

विश्वास में लेकर साइबर ठग कर रहे खाते साफ

Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs are clearing accounts by taking them into confidence
जिला पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर आमजन को ठगों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, मगर ठग हैं कि किसी न किसी तरह से लोगों को अपने विश्वास में लेकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकाल रहे हैं। जिले में 7 दिसंबर को ठगी के चार मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला
ठग ने नांगल चौधरी निवासी संदीप के बैंक खाते से परिचित बताकर 31 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि 4 नवंबर को उसके एक परिचित ने उसके दोस्त द्वारा पैसे भेजने की बात कही। उसके पास एक बार कोड भेजा गया। पीड़ित ने जैसे ही बार कोड स्कैन किया तो उसके खाते से एक बार 6 हजार और दूसरी बार में 25 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
नांगल चौधरी निवासी सुमित के बैंक मैनेजर बनकर उसके बैंक खाते से करीब 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। सुमित ने नांगल चौधरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सुमित ने बताया कि 21 नवंबर को उसके पास अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसमें उस व्यक्ति ने अपने आपको एक निजी बैंक का मैनेजर बताते हुए उसके लेन-देन पर संदेश जताते हुए गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। उसने उसके खाते से एक बार में 25 हजार, दूसरी बार में 20 हजार और तीसरी बार में 4 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामला
नांगल चौधरी की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक व्यक्ति ने खुद को फोन-पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर उसके बैंक खाते से 24989 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ममता ने बताया कि 12 नवंबर को उसके पास एक फोन कॉल आई। जिसमें उसने अपने आपको फोन-पे का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उससे ओटीपी व अन्य जानकारी हासिल कर ली और उसके खाते से 24989 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने ममता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
चौथा मामला
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर ढाणी के राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोन देने का सांझा देकर उसके 2 लाख 20 रुपये की ठगी की गई है। राजेंद्र की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसने लोन के लिए महेंद्रा फाइनेंस में आवेदन किया था। दो दिन बाद उसे लोन के बारे में एक व्यक्ति का फोन आया। उसने लोन के लिए कुछ रिफंडेबल रुपये कंपनी के खाते में जमा करवाने की बात कही। उसे लोन की जरूरत थी तो उसने उस व्यक्ति के कहने पर चार अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2 लाख 20 रुपये जमा करवा दिए, लेकिन उसे लोन नहीं दिया गया। इस प्रकार उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed