फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber ??thug withdraws Rs 74600 from farmer's account, case registered

साइबर ठग ने किसान के खाते से निकाले 74600 रुपये, मामला दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug withdraws Rs 74600 from farmer's account, case registered
उपमंडल के गांव भड़फ निवासी किसान के खाते से साइबर ठग ने 74600 रुपये की राशि निकाल ली। गांव भड़फ निवासी पीड़ित किसान सोमदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक शाखा कनीना में खाता था जो अब इंडियन बैंक में मर्ज हो गया है। उसने संबंधित खाता पीएम किसान योजना के तहत खुलवाया था। खाते में वह थोड़ी-थोड़ी बचत करके राशि जमा करवाता रहा है।
विज्ञापन

सोमदत्त ने बताया कि वह तीन जनवरी को बैंक में रुपये निकलवाने के लिए गया था। जब उसने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के बाद बैलेंस पता किया तो बैंक कर्मचारी ने उसके खाते मे 2538 रुपये बताए।
विज्ञापन

जब उसने बैंक कर्मचारी से अपने खाते की डिटेल के बारे में जानकारी ली तो उसके खाते से 21 दिसंबर को आठ बार में 74600 रुपये की निकासी दिखाई। पीड़ित किसान को राशि निकलने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने सोमदत्त की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed