फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber fraud increased in the district, 15 people got hurt in 14 days

जिले में बढ़ी साइबर ठगी, 14 दिन में 15 लोगों को लगा चपत

Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraud increased in the district, 15 people got hurt in 14 days
जिले में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे अपराध से जुड़े शातिर दिमाग प्रतिदिन के लोग आमजन को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते से राशि उड़ा रहे हैं। साइबर अपराध को अंजाम देने वाले अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से दूसरे राज्यों में बैठकर आसानी से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लेते हैं, लाख प्रयासों के बाद भी पुलिस इन तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाती है। इस प्रकार ये लोग पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन रहे हैं। हालांकि जिला पुलिस द्वारा समय-समय साइबर अपराध से बचाव के लिए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करती है। इसके बावजूद भी आमजन इन लोगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गवा बैठते हैं। जिले में दिसंबर में अब तक एक दर्जन से अधिक मामले पुलिस द्वारा दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि इन मामलों में पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

तकनीकी संचार युग में हर कार्य ऑनलाइन हो गया है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। इसलिए लोग मोबाइल व इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करने लगे है। संचार के युग में हर कोई अपने कार्य को आसानी और कम समय में करना चाहता है। इसलिए लोग पैसे के लेन-देन से लेकर खरीददारी भी ऑनलाइन करने लगे हैं। जैसे-जैसे संचार के साधन बढ़ रहे है। उसी गति से साइबर अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। मगर साइबर अपराध पर रोकथाम लगाने के सरकार व पुलिस प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। जिला महेंद्रगढ़ में साइबर अपराध का थाना तक नहीं है। जबकि मामले के अनुसंधान अधिकारी के पास यह क्षमता या तकनीक नहीं होती कि वह उस मामले का निस्तारण कर सके। यहीं कारण है साइबर अपराधी आसानी से आमजन के साथ ठगी कर बच निकलते हैं और पीड़ित अपने पैसों के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगाते रहते है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन आ रहे ऑनलाइन ठगी के मामले
जिले में दिसंबर में अब तक 15 के करीब ऑनलाइन ठगी के मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज किए जा चुके है। जिनमें ठगों ने आमजन को लाखों रुपये की चपत लगाई है। जबकि पुलिस ने अभी तक इन मामलों में एक भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि गत माह पुलिस ने ऐसे गिरोह के कुछ सदस्यों को विभिन्न राज्यों से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। जिनमें एकाध व्यक्ति की राशि भी वापिस करवाई है, लेकिन वर्तमान में दर्ज किए गए मामलों में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराध थाने की दरकरार
जिले में जिस गति से साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे है उस हिसाब में जिले में साइबर अपराध का थाना स्थापित किया जाना बहुत आवश्यक है। मगर अभी तक सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। यहीं कारण है कि जिला पुलिस ऐसे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि नारनौल मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार एक साइबर सेल बनाई गई है। जहां से ऐसे मामले पर नजर रखी जाती है, लेकिन साइबर सेल में पर्याप्त संसाधानों का अभाव है। ऐसे में जिले में एक साइबर थाने की दरकरार बनी हुई है।
दिसंबर में दर्ज किए गए मामले
अटेली थाना
30 नवंबर 2021 - पुलिस को दी शिकायत में गांव कांटी के गजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास किसी परिचित का फोन आया कि उसके खाते में पैसे डालने है। इसके बाद उसने अपने फोन-पे को चेक किया तो उसमें रिसीव का मैसेज आ रहा था। जिसे ओके करते ही उसके खाते से 17685 रुपये निकल गए। इसका मामला अटेली थाने में दर्ज है।
01 दिसंबर 2021 - ऐसा ही मामला गांव गुजरवास के प्रवीन कुमार साथ हुुुआ है। उसे भी किसी परिचित द्वारा पैसे डालने की बात कही गई और उसके खाते से 20 हजार रुपये की राशि निकल गई। पीड़ित की साइकिल पेक्चर की दुकान है। पीड़ित की शिकायत पर अटेली पुलिस ने 1 दिसंबर को मामला दर्ज किया है।
11 दिसंबर 2021 - गांव खैरानी निवासी सैनिक आशीष कुमार के खाते से 36500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास किसी परिचित ने फोन करके पैसे मांगे। जिस पर उसने फोन-पे द्वारा उसके पास पैसे भेजे। इसके बाद उसके अलग-अलग कर 36500 रुपये निकल गए। सैनिक इसकी शिकायत अटेली पुलिस में दर्ज करवाई है।
शहर थाना नारनौल
4 दिसंबर 2021 - शहर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासी सिंकदर नामक व्यक्ति को कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा न्यायालय की मोहर सहित फर्जी दस्तावेज बनाकर पेश किए गए थे।
12 दिसंबर 2021 - शहर के बहरोड निवासी दिनेश कुमार को बायजूस कोर्स की डाउन पेमेंट वापस करने का झांसा देकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिये गए। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार ने बताया कि उसे अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें उक्त व्यक्ति बायजूस कोर्स की डाउस पेमेंट 5000 हजार रुपये वापस करने की बात कही। इसके लिए अज्ञात ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए।
कनीना थाना
02 दिसंबर 2021 - कनीना क्षेत्र के गांव भड़फ निवासी दीपेंद्र का एटीएम कार्ड बदल कर 54 हजार रुपये निकाल लिये गए। थाने में दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 28 नवंबर को वह कनीना में एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने के लिए गया था, लेकिन मशीन में एटीएम डालकर पिन नंबर डालने के बाद भी पैसे नहीं निकले। इस पर वहां खड़े युवकों ने दोबारा से पैसे निकाले की बात कही। उसने दोबारा पैसे निकाले का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह घर आ गया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 10 हजार, 15 हजार व 29 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसकी शिकायत उसने कनीना थाने में दर्ज करवाई है।
10 दिसंबर 2021 - गांव करीरा निवासी राजपाल के बैंक खाते से एक लाख एक हजार रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित की शिकायत पर कनीना पुलिस ने 10 दिसंबर को मामला दर्ज किया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से किसी अज्ञात ने 50 हजार, 11 हजार, 10-10 हजार चार बार निकाल लिये। जब उसने इसके बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि यह राशि उसका एटीएम कार्ड बदल निकाली गई है।
नांगल चौधरी थाना
07 दिसंबर 2021 - नांगल चौधरी निवासी संदीप नामक युवक के खाते से किसी परिचित द्वारा पैसे भेजने के नाम 31 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके पास 4 दिसंबर को किसी परिचित का फोन आया कि उसका दोस्त उसके खाते में पैसे भेजेंगा। जिसके बाद उसे एक बार स्कैन कोड भेजा गया। जिसके द्वारा उसके खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिये गए।
07 दिसंबर 2021 - नांगल चौधरी निवासी सुमित नामक व्यक्ति के खाते से एक व्यक्ति ने निजी बैंक मैनेजर बनकर उसके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास किसी अज्ञात जो कि अपने को बैंक का मैनेजर बता रहा था फोन आया। उसने उसके खाते पर संदेह व्यक्त करते हुए गोपनीय जानकारी उससे ले ली। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग राशि के रूप में कुल 99 हजार रुपये निकाल लिये।
07 दिसंबर 2021 - लोन दिलवाने के नाम पर नांगल चौधरी निवासी राजेंद्र नामक व्यक्ति से एक अज्ञात ने 2 लाख 20 रुपये ठग लिये। पीड़ित की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे लोन के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद उसे एक फोन आया। जिसमें उस व्यक्ति लोन के लिए रिफंडेबल अमाउंट जमा करवाने के लिए कहा। उसने उस व्यक्ति के कहने पर 2 लाख 20 हजार रुपये जमा करवा दिए, लेकिन उसे कोई लोन नहीं दिया गया। इस प्रकार उससे दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
07 दिसंबर 2021 - फोन-पे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक शातिर दिमाग ने नांगल चौधरी की महिला के खाते से 24989 हजार की राशि निकाल ली। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसे 12 नवंबर को फोन-पे कस्टमर केयर के नाम एक व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उसे सहायता का झांसा देकर उसके खाते से उक्त राशि निकाल ली।
सदर थाना नारनौल
10 दिसंबर 2021 : गलत हुए रिचार्ज के पैसे वापस भेजने का झांसा देकर अज्ञात ने आजमनगर के कुलदीप नामक व्यक्ति के खाते से 2 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज किया है। शिकायत में कुलदीप ने बताया रिचार्ज गलत होने पर उसने कस्टमकेयर अधिकारी का फोन मिलाया, मगर फोन कट गया। इसके बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें उसने अपने का कस्टमकेयर अधिकारी बताते पैसे रिफंड करवाने की बात कही और उसने कुछ करने को कहा। कुछ देर में ही उसके 2 लाख 75 हजार रुपये खाते से निकल गए।
सतनाली थाना
12 दिसंबर 2021 - नांगल माला निवासी मुकेश नामक व्यक्ति के खाते से 26 नवंबर को परिचित बनकर 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को उसके पिता के फोन पर एक नंबर से फोन आया। जिसमें उसने महेंद्रगढ़ का प्रधान बताते हुए कुछ पैसे देने की प्रार्थना की। जिस पर उसके पिता ने जानकार बताते हुए उसे पैसे भेजने की बात कही। उक्त व्यक्ति अगले दिन फोन-पे या पेटीएम से पैसे वापस करने की बात कही। जिसके बाद उसके खाते में कुछ पैसे भेजे। मगर उसके खाते से 99 हजार हजार निकल गए।

ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी कर लोगों को जागरूक किया जाता है। आमजन को भी ऐसे लोगों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ऐसे लोगों को ट्रेस कर रही है। कुछ दिन पूर्व एक साइबर अपराध से जुड़े एक गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे कुछ राशि भी पीड़ितों को वापस दिलवाई गई। इस प्रकार ठगी होने पर पीड़ित तुरंत पुलिस व साइबर क्राइम बेवसाइट या 155260 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए। ताकि उन लोगों तक पहुंचा जा सके। -चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed