{"_id":"576c229e4f1c1b5055b47f7d","slug":"culture-student-adopt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार को जीवन में उतारें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार को जीवन में उतारें विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
संस्कारशाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद् शाखा नारनौल की ओर से एबीएम स्कूल में आयोजित संस्कार शिविर में के अंतिम दिन अनेक बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शाखा सचिव संजय शर्मा ने बताया कि शिविर में बच्चों को डांस, ड्राइंग, मार्शल आर्ट व मेहंदी जैसे विधाओं से परिचित करवाया गया। शिविर के समापन अवसर पर सभी विधाओं का प्रदर्शन किया गया। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में समाजसेवी हरगोविंद गर्ग मुख्यातिथि थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर यदुराज यादव सहायक सचिव मार्केट कमेटी उपस्थित थे। महिला संयोजिका सीमा कुलश्रेष्ठ ने सभी का आभार प्रकट किया।
मुख्यातिथि हरगोविंद गर्ग ने बच्चों से हुनर सीखने और जीवन में संस्कार अमल में लाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि यदुराज यादव ने बच्चों से बचपन में जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पाने के मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डांस ट्रेनर राजू सोनी और आइना जिंदल ने बच्चों संग जमकर डांस किया। नेहा सोनी ने भी जूनियर टीम से डांस करवाया। मार्शल आर्ट शिक्षक मनीष शर्मा और युद्धिष्ठर कुमार ने बेटियों को कराटे का प्रदर्शन किया। ड्राइंग टीचर कर्ण सैनी और विजय सैनी ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शन लगाईं तथा प्रज्ञा रोहिल्ला ने मेहंदी कला के नमूने पेश किए। इस अवसर पर नंदिनी चौधरी व ममता सैनी ने कविता और गीत भी प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर संतोख सिंह, अध्यक्ष हितेंद बोहरा, धीरज भयाना, महेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सौरभ, देवेंद्र सोनी, डा. जितेंद्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी, अनिल शर्मा, नरेश गोगिया, सीमा कुलश्रेष्ठ, सुचेता गोगिया, सरोज शर्मा, प्रीती शर्मा, महेश गौतम, नीरज गौतम, तुषार बोहरा व शारदा बोहरा आदि थे।