फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cultural,Diwali,fastival,shoping

बाजार में हुई जमकर धनवर्षा, नारनौल में दस करोड़ की खरीदारी

Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
cultural,Diwali,fastival,shoping
धनतेरस पर बर्तन की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : Narnol
धनतेरस पर शुक्रवार को शहर का बाजार गुलजार रहा। धनतेरस पर बाजारों में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने शगुन के लिए धातु के बर्तन और सामर्थ्य के अनुसार सोने चांदी के आभूषण खरीदे। सुबह से लेकर रात तक बाजार गुलजार रहे। सोने-चांदी, बाइक व कार आदि की भी खरीदारी हुई। शहर में करीब आठ से दस करोड़ रुपये की खरीददारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

चुनावी मौसम जाते ही त्योहारी मौसम शुरू हो गया है। लोगों की भीड़ बाजारों में देख व्यापारी भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। उत्साहित दुकानदारों ने धनतेरस पर जमकर बिक्री की। बाजारों में सुबह से देर शाम तक भीड़ लग रही थी। सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रिक की दुकान, सर्राफा की दुकान, बर्तन की दुकान व रेडीमेड की दुकान पर दिखाई दी। दीपावली व धनतेरस पर लोग अपने घरों में नई वस्तुएं लाना पसंद करते हैं। इसलिए लोगों की सबसे पहली पसंद इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की होती है। वहीं, त्योहारों पर कुछ लुभावने आफर भी लोगों को मिल जाते हैं। जिसके कारण इलेक्ट्रानिक आइटमों के बाजार इन दिनों गुलजार हो रहे हैं। लड़ियों से लेकर विभिन्न प्रकार की लाइटों, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सभी की बहार छाई हुई है। लोगों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रानिक आइटमों के विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के बाहर बड़े-बड़े पंडाल भी लगा लिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवेन, एसी, एलसीडी, डीवीडी सभी तरह की खरीददारी कर रहे हैं। विभिन्न कंपनियां भी ऑफर दे रही है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि सर्राफा बाजार में करीब ढाई करोड़ का कारोबार हुआ है। इसके अलावा रेडीमेड में एक करोड़ व बर्तन में 50 लाख रुपये की खरीददारी होने का अनुमान है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य उत्पाद अलग है।
विज्ञापन

क्या है खास
वैसे तो सभी आइटम सामान्य हैं तथा इनकी बिक्री रोजाना की तरह हो रही है। मगर खास आफरों, एक के साथ एक फ्री या विशेष इनाम इन दिनों लोगों को लुभाने के लिए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा अनेक इलेक्ट्रॉनिक आइटमों के दामों में भी विशेष छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में छाई रौनक
बाजारों में यहां के सर्राफा बाजार पर भी काफी रौनक छाई हुई है। वैसे सोना चांदी में छूट का मिलना तो असंभव है फिर भी लोगों को लुभाने के लिए दुकानदार अपनी ओर से कुछ ना कुछ छोटी मोटी गिफ्ट दे रहे हैं। वहीं दुकानों को भी लाइट वगैरह से अच्छे से सजाया गया है। दीवाली पूजन के लिए सोने के नोटनुमा व सिक्के आकर्षक रूप से सजाए हुए हैं।
रेडीमेड की दुकानों पर लगी लोगों की भीड़
दीपावली के साथ-साथ शादियों व सर्दी का सीजन आने की वजह से रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी हुई है। लोग जमकर कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं। जिसके चलते दुकानदार भी काफी खुश हैं। महंगाई के इस दौर में इस बार सबसे ज्यादा मांग महंगे तथा फैंसी कपड़ों की है। नारनौल के बाजारों में स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ रहने लगी है। बच्चों में सूट, कोट पैंट, गर्म कपड़ों, फैंसी डिजाइन के कपड़ों, पेंट सूट की मांग सबसे ज्यादा है।
बर्तनों की दुकानों पर रही भीड़
धनतेरस पर बर्तनों की दुकानें सुबह से ही सज गई थी। बर्तनों की इस बार कई नई वैरायटी आई हैं। जिनको लोग पसंद भी कर रहे हैं। दीपावली व धनतेरस पर बर्तनों की जमकर खरीददारी होती है। जिसके कारण शहर का बर्तन बाजार भी गुलजार है। बर्तन विक्रेताओं को एक मिनट की भी फुर्सत नहीं है। सभी बर्तन भंडार सजे-सजे से नजर आ रहे थे तथा ग्राहकों की भीड़ पूरा दिन इन दुकानों पर रही। बर्तन विक्रेता अमित कुमार व भारत भूषण ने बताया कि दीपावली पर बर्तन बाजार में काफी रौनक रहती है। अपनी तरफ से भी कुछ आफर लोगों को दिया हुआ है।

धनतेरस पर कार व बाइक हुई जमकर बिक्री
धनतेरस के दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। शहर में अलग-अलग कंपनियों के पांच ऑटो मोबाइल्स डीलर है। एक बाइक शोरूम के मैनेजर राजकुमार ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों पर लगभग 600 बाइकों की बिक्री हुई है। ग्राहकों को ऑफर के तौर पर उनकी रक्षा के हेलमेट दिया जा रहा है। इसके साथ ही दर्जनों कार एवं ट्रैक्टर की भी बिक्री हुई है। एक शो रूम मैनेजर ने बताया कि शुक्रवार को 350 बाइकें बिकी है। इसके लिए लोगों ने पहले से बुकिंग किया हुआ था। ऐसे में एक अनुमान के अनुसार करीब तीन करोड़ की बाइक बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed