{"_id":"69b5cc724dac73eb5f0ce309","slug":"crowds-of-devotees-throng-thavari-mata-and-shani-dev-temple-narnol-news-c-196-1-nnl1003-137224-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: थावरी माता व शनिदेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: थावरी माता व शनिदेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
फोटो नंबर-24मेले के दौरान शनिदेव मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
नारनौल। बासोड़ा पर्व के अवसर पर शहर में सोमवार से शुरू हुआ मेलों का क्रम शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शहर में दो स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
शनिवार सुबह मोहल्ला फलसा स्थित थावरी माता मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की माता के दर्शन करने और धोक लगाने के लिए भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं शाम के समय मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित शनिदेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुआ यह मेला रात नौ बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और शनिदेव के दर्शन कर रेवड़ी का प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मेले में लगे झूलों, खाने-पीने की दुकानों और अन्य आकर्षणों का भी आनंद लिया। मेले में बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।