फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowd of farmers gathered to buy fertilizer, even after pushing and shoving, more than 100 returned empty handed

Mahendragarh-Narnaul News: खाद लेने उमड़ी किसानों की भीड़, धक्का-मुक्की के बाद भी 100 से अधिक खाली हाथ लौटे

Tue, 01 Oct 2024 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered to buy fertilizer, even after pushing and shoving, more than 100 returned empty handed
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद केंद्र पर सोमवार सुबह आए एक हजार बैग डीएपी खाद लेने के लिए करीब 300 किसान पहुंच गए। पहले खाद लेने के चक्कर में किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। केंद्र कर्मचारियों ने सात बजे के बाद किसानों को लाइनों में लगाकर खाद का वितरण शुरू कर दिया। सुबह से खाद लेने के लिए महिला-पुरुष किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से जैसे ही वितरण शुरू किया तो किसान पहले खाद लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

सोसाइटी के कर्मचारियों के सहयोग से शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया गया। एक आधार कार्ड पर किसान को पांच खाद के बैग दिए जा रहे है। 350 किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन 200 किसानों को खाद उपलब्ध हो पाया जबकि 100 किसान खाद न मिलने से मायूस होकर लौटे। वहीं किसानों का कहना है कि पिछले तीन साल से खाद को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन जिम्मेदार पर्याप्त खाद भी उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। किसानों के लिए यह समय खेतों में काम करने का है लेकिन यहां लाइनों में लगकर भी खाली हाथ लोटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

------------
हैफड के प्रबंधक जगराम यादव ने बताया कि सोमवार सुबह सरकारी खाद केंद्र पर एक हजार बैग पहुंचे थे 200 किसानों को वितरण कर दिया। मंगलवार शाम तक 500 बैग गोदाम में आने की संभावना है। एक किसान को पांच बैग दिए जा रहे हैं। किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed