फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowd of farmers gathered after the information about the arrival of urea fertilizer, distribution was done under police guard

यूरिया खाद आने की सूचना के बाद उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस पहरे में किया गया वितरण

Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered after the information about the arrival of urea fertilizer, distribution was done under police guard
सरकारी केंद्रों पर जैसे ही यूरिया खाद आने की सूचना किसानों को मिली तो खाद लेने के लिए महिला-पुरुष किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से ही किसान लाइनों में लग गए। अधिक भीड़ होने के चलते केंद्र कर्मचारियों को भी पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों ने भी कड़ी मशक्कत कर किसानों को लाइनों में लगवाकर वितरण शुरू किया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया। खाद लेने के लिए लाइनों में लगे किसानों के बीच कई बार धक्कामुक्की व कहासुनी भी हुई। हैफड मैनेजर जगराम ने बताया कि शनिवार को 1600 यूरिया के बैग आए थे। एक किसान को चार बैग वितरित किए गए। बचे बैगों को सोमवार को वितरित किया जाएगा। सुबह भीड़ के दौरान एक महिला पुलिस कर्मी ने भीड़ को काबू करने का प्रयास किया तो महिला किसान के साथ पुलिसकर्मी की नोंकझोंक भी हुई। दोपहर बाद पुलिस के अन्य कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। किसानों को लाइन में लगवाकर खाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कनीना में भी पुलिस पहरे में हुआ वितरण
कनीना। खाद की कमी के चलते दौंगड़ा अहीर कोऑपरेटिव सोसायटी में खाद के कट्टे से भरा ट्रक पहुंचा। खाद को लेकर किसानों की लंबी लाइन लग गई और पुलिस निगरानी में कट्टों का वितरण किया गया। किसानों का आरोप है कि यूरिया खाद खपत के मुताबिक व समय पर नहीं मिलने के कारण महंगे दामों में खरीदनी पड़ती है। रबी की सीजन है अब खाद नहीं मिलेगी तो फसलें नष्ट हो जाएगी। दरअसल, रबी की सीजन में प्रदेश भर इस साल खाद की किल्लत होने की वजह किसान परेशान नजर आ रहे है। बीते काफी दिनों से किसानों को खाद नहीं मिली इससे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एक ट्रक यूरिया खाद का आया। इसमें सिर्फ 500 बैग यूरिया खाद के मिले है। कोऑपरेटिव सोसायटी के आगे किसानों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। एक किसान को पांच कट्टे दिए गए। किसानों का कहना है कि बीते काफी दिनों से यूरिया खाद का इंतजार कर रहे है। कई किसान महंगे दामों में खरीद कर लाए है। जितनी किसानों की डिमांड है उतनी खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा है। सोसाइटी कर्मचारियों के अनुसार 500 कट्टे यूरिया के मिले थे जो कि सभी किसानों को वितरित कर दिए है। वहीं डिमांड कर दी है जैसे ही और यूरिया खाद मिलेगी वितरित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed