{"_id":"66e0922f2c12164b4c049655","slug":"crowd-of-devotees-gathered-on-ganesh-utsav-prasad-distributed-after-aarti-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116009-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गणेश उत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती के बाद बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गणेश उत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती के बाद बांटा प्रसाद
Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा शहर की पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित 28वें गणेश उत्सव को लेकर सोमवार रात गणेशजी की आरती का आयोजन किया गया।
पंडित देवकीनंदन शर्मा व आचार्य क्रांति निर्मल ने मुख्य यजमान खेमचंद सैनी व अनूप यादव को परिवार सहित गणेश जी का पूजन करवा कर आरती करवाई। आरती के बाद सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं दूसरी ओर गणपति प्लाजा में भगवान गणेश जी की भव्य आरती बड़ी धूमधाम से की गई। इस मौके पर गणेश उत्सव के संस्थापक वैद्य किशन वशिष्ठ ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले भगवान श्री गणेश के दरबार में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को भंडारा तथा 17 सितंबर को भगवान गणेश जी का विसर्जन होगा। इस अवसर पर अवसर पर युवा व्यापारी नेता अशोक सैनी, संजय सैनी, राजेंद्र सैनी, नरेश सैनी, गौ भक्त मुकेश वालिया, गगन सोनी, नवनीत चौधरी, राजन डोरा, कालू पांडे, अमन सैनी मौजूद रहे।