{"_id":"660dbafea82ab1fba507dec7","slug":"crowd-of-devotees-at-the-fair-of-mata-shitala-people-cheered-for-the-mata-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108554-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माता शीतला के मेले श्रद्धालुओं की भीड़, माता के लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माता शीतला के मेले श्रद्धालुओं की भीड़, माता के लगाए जयकारे
Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- मसानी चौक स्थित माता शीतला के मेले में सामान खरीदती महिलाएं --स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मसानी चौक पर बुधवार को माता शीतला के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालु लाइनों में लगकर माता के मंदिर में धोक देने पहुंच गई। श्रद्धालुओं की ओर से माता के मंदिर में चावल, खील-मखाना, पूरी व शक्कर तथा अनाज का भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी के प्रधान उमीर सिंह ने बताया कि माता शीतला का मेला सदियों से चला आ रहा है। इस मौके पर मुख्यातिथि समाज सेवी बलवान फौजी ने विधिवत पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया।
मंगलवार देर रात विकास जांगडा एंड पार्टी नारनौल द्वारा माता का गुणगान किया। मेले में महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 104 गांवों के ग्रामीण माता शीतला के दर्शन करने के लिए आते है। मेले के दौरान 300 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। मंदिर कमेटी की ओर से लोगों की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की निगरानी के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले के दौरान इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी व 25 वालेंटियरों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चारों रास्तों पर बेरिगेट व पुलिस तैनात कर दी गई है। इस मेले में वर्षों से डप्फ मंडलियों के बीच प्रतियोगिता कराई जाती है। प्रतियोगिता में निशान, नेहरूगढ़, सिहोर, कोटिया, गेहली, डूडी, धूरिया सहित अन्य गांवों की मंडली हिस्सा लेने पहुंची। प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार के रूप में नकद राशि व गुड़ की भेली देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।