फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crorona report pending

मेवात मेडिकल कॉलेज की कोरोना लैब में आई तकनीकी समस्या, 3174 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग

Sat, 24 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crorona report pending
नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच करवाते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट समय से नहीं मिल पा रही है। पहले दो-तीन दिन में आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट आ रही थी। अब रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण संक्रमित कई लोगों के संपर्क में आ चुका होता था। दूसरी ओर शनिवार को मेवात मेडिकल कॉलेज की लैब में तकनीकी समस्या आ गई है। इससे आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट शनिवार को नहीं मिली। इसे देखते हुए विभाग ने रेवाड़ी और गुरुग्राम सैंपल जांच के भेजने का इंतजाम कराया है। लैब से 3174 सैंपल की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अप्रैल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों की सैंपलिंग को बढ़ा रहा है। जिले से रोजाना करीब 950 संदिग्धों के सैंपल मेवात मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे जा रहे थे। लैब पर काम का दबाव होने के कारण रिपोर्ट दो से तीन दिन में मिल रही थी। ऐसे में कोरोना मरीज अन्य को भी संक्रमित कर देते हैं। दूसरी ओर शनिवार को जिले से पहले भेजी गई कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में की लैब में तकनीकी समस्या आ गई है। जिसके कारण जिले में कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सैंपलों को अन्य जगहों पर जांच का इंतजाम कराया है। इसमें 500 सैंपल रेवाड़ी के सरकारी लैंब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि अन्य सैंपल गुरुग्राम के एक निजी लैब में गए है। जिससे एक-दो दिन में रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन

मेवात मेडिकल कॉलेज की लैब में तकनीकी समस्या आ गई है। इससे शनिवार को कोरोना की रिपोर्ट नहीं मिल सकी। अब सैंपल रेवाड़ी सरकारी लैब और गुरुग्राम के एक निजी लैब में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल
एंटीजन टेस्ट में नौ मरीज मिले, 32 हुए ठीक
नारनौल। जिले में एंटीजन जांच में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को नौ नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7356 हो गई है। वहीं शनिवार को 32 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 6882 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 452 केस एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि जिले में 24 अप्रैल तक 160552 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 93860 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 190311 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3174 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मंडी अटेली में कोविड-19 रोकथाम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि अटेली सीएचसी के अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव के तीन केस मिले हैं। जिनमें मंडी अटेली कस्बे में 2 तथा एक सलीमपुर में केस है। गणियार गांव में एक कोविड-19 केस की ट्रेसिंग के चलते शनिवार को मोबाइल एंबुलेंस टीम ने 112 सैंपल लिए।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
कांवी-1, आंतरी-1, नांगल चौधरी-2, नांगल कालिया-1, माधोगढ़-1, बलाह कला-1, बसीरपुर-1, डोहर कला-1
जिले में 5290 को लगा टीका, नारनौल सेंटर पर रही भीड़
नारनौल। जिले में शनिवार को करीब 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। शनिवार को नागरिक अस्पताल में टीका लगवाने वालों की काफी भीड़ रही। इससे टीकाकरण केंद्र पर लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर सके। शनिवार को 5290 पात्रों को कोरोना का टीका लगाया गया।

बता दें कि जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे टीका केंद्रों पर भीड़ होने लगी है। हालांकि नागरिक अस्पताल में नई भवन में इसका इंतजाम किया गया। यहां पर दोनों टीका के लिए अलग-अलग कमरे और लोगों के रुकने के लिए भी इंतजाम है। इसके अलावा हाल में भी कुर्सी लगाई गई हैं। जिससे टीका लगवाने वालों को परेशानी न हो। लेकिन, शनिवार की सुबह 10 बजे नागरिक अस्पताल के टीका केंद्र पर लोगों की भीड़ लग गई। ऐसे में सेंटर पर धक्का-मुक्की जैसा माहौल बन गया। मौके पर तैनात डॉक्टरों व हेल्थ कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का पालन करने में मुश्किल आई। नारनौल सेंटर पर सबसे अधिक लोगों को टीका लगा। इसमें 45-59 आयु वर्ग को 320 लोगों को पहला टीका लगा। वहीं 60 साल से उपर वालों में 140 को पहला टीका लगा। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और अन्य पात्रों को दूसरी डोज भी दी गई। सेंटर पर कुल 512 लोगों को कोरोना का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। जिले में 45-59 आयु वर्ग में 2379 को व 60 से उपर वालों में 1174 को पहला टीका लगा। वहीं 60 साल से ऊपर वालों 1286 को दूसरा टीका भी लगाया गया। जिले में नारनौल अस्पताल, रामपुरा, दोचाना, छिलरो, नांगल चौधरी, बायल, कनीना, महेंद्रगढ़, पाली समेत अन्य सेंटरों पर कोरोना का पहला व दूसरा टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed