{"_id":"61f2cf9789a77455a32d525e","slug":"crops-standing-in-50-acres-submerged-in-water-due-to-canal-overflow-narnol-news-rtk6367689153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के ओवरफ्लो होने से 50 एकड़ में खड़ी फसलें पानी में डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के ओवरफ्लो होने से 50 एकड़ में खड़ी फसलें पानी में डूबीं
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
गांव खुडाना में सरसों के खेत में भरा पानी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
पालड़ी नहर के ओवरफ्लो होने से कई गांवों के किसानों की पचास एकड़ से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई है। गांव बास, खुडाना, आकोदा सहित अन्य गांवों के खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं की फसल में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। आकोदा निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया की इस से पहले भी कई बार नहर के ओवरफ्लो होने के कारण इस इलाके के सारी फसल खराब हो चुकी है जिसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बता दें की पालड़ी नहर को इस क्षेत्र की जीवन रेखा कहा जाता है। इस नहर ने यहां के किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया है। लेकिन अब बार-बार नहर के ओवरफ्लो होने से यहां के किसानों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों की मांग है की प्रशासन जल्द से जल्द किसानों को नहर के ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाए और उनकी खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।