फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crop purchasing start, mustard, farmers, social distance, narnaul

सरसों खरीद के लिए किसान को मैसेज मिला 11 क्विंटल का, मंडी में टोकन मिला 53 क्विंटल का

Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crop purchasing start, mustard, farmers, social distance, narnaul
नारनौल अनाज मंडी सरसों की खरीद करते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर जिले में 16 केंद्रों पर सरसों की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन नारनौल मंडी में किसानों के लिए मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम था। सभी मंडियों के गेट पर किसानों की स्वास्थ्य जांच की गई। नारनौल और नांगल चौधरी के लिए बनाए गए पांच केंद्रों में से चार केंद्रों पर 1493 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। किसी कारण से धौलेड़ा केंद्र पर खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

नारनौल अनाज मंडी में दो केंद्र बनाए गए थे ताकि किसान वहां एकत्रित न हो सके। सरसों खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए किसानों के मोबाइल पर मंगलवार की रात मैसेज भेजे गये थे। जिन किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजे गये थे, उन्हीं किसानों को टोकन देकर सरसों खरीदी गई। हालांकि कई किसानों के मोबाइल पर सरसों बेचने के गलत मैसेज भी गये हुए थे। गांव रघुनाथपुरा निवासी किसान अशोक ने बताया कि उसके मोबाइल पर 11 क्विंटल सरसों बेचने का मैसेज गया था। जबकि, फसल पंजीकरण पोर्टल पर ज्यादा सरसों का रजिस्ट्रेशन करवाया था। जब वह मंडी में पहुंचकर टोकन लिया तो उस टोकन में 53 क्विंटल सरसों बेचने का मिला। किसान किराये के ट्रैक्टर से 11 क्विंटल सरसों ही लेकर मंडी पहुंचा था। इसके बाद किसान ने दोबारा सरसों लेने के लिए घर पहुंचा। जिससे किसान को दोगुना किराया लग गया। यह मामला डीसी के पास पहुंचा। सभी केंद्रों पर सरसों की खरीद से पहले हैफेड अधिकारियों ने सरसों में नमी की मात्रा की जांच की गई। सरसों में 14 प्रतिशत से कम नमी वाली सरसों की खरीद की गई। इस दौरान किसानों ने कोरोना संक्रमण को लेकर जारी सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा। किसान सोशल डिस्टेंसिंग रखकर सरसों बेची।
विज्ञापन

40 किसानों से 800 क्विंटल सरसों खरीदी गई
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में 40 किसानों से 800 क्विंटल सरसों खरीदी गई। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अधिक संख्या में किसानों को एक जुट होने से रोकने के लिए सरकार ने अधिक से अधिक संख्या में खरीदी केंद्र तथा मंडी केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिय थे। नांगल चौधरी में नांगल चौधरी, धोलेड़ा व निजामपुर खरीद केंद्र बनाए गए है ताकि ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। परचेजर योगेश्वर यादव ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 25 टोकन किसानों के कट गए थे। लेकिन, पहले दिन व्यवस्थाओं के चलते खरीद प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई है। शाम को 15 किसानों के टोकन कटे हैं। टोकन काटे गए 40 किसानों से 800 क्विंटल के लगभग सरसों खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3054 क्विंटल खरीद हुई
अटेली। अटेली अनाज मंडी के अलावा बोचिड़िया और मिर्जापुर में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों पर करीब 3054 क्विंटल सरसों खरीदी गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्मवीर बिहाली ने बताया कि किसानों को उनके फोन पर पहले दिन उनको सूचित किया जा रहा है। कर्मचारियों की देखरेख में दिन भर सरसों की खरीद का कार्य शांति पूर्वक चलाता रहा।
हैंडवाश व पीने के पानी का इंतजाम नहीं
नारनौल मंडी में किसानों के हाथ धोने का इंतजाम नहीं था। इसके अलावा किसानों को पानी पीने के लिए भी बेहतर इंतजाम नहीं है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि गेट पर सैनिटाइजर व मास्क का इंतजाम किया गया है। हैंडवाश के लिए सिस्टम उपलब्ध हो गया है। इसे जल्द ही लगवा दिया जाएगा। पहले दिन 50 किसानों को बुलाया गया था। वीरवार से 100 किसान आएंगे। उन्होंने कहा कि जो कमियां होगी, इसे दूर किया जा रहा है। मंडी में हेल्थ विभाग की टीम भी है। जो सभी की जांच कर रही है।

सभी मंडियों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले में सरसों खरीद केंद्रों पर पुलिस के व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। पुलिस अधीक्षक सुलोचना के आदेश से मंडियों में पुलिस के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अनाज मंडियों में पुलिस की निगरानी की जा रही है। किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को अपनाने व मास्क लगाने के लिए अपील की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी व डीएसपी भी चेक कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि किसानों के अनाज खरीद मंडियों के स्थान निर्धारित करने पर सभी मंडियों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। डीएसपी मंडियों का दौरा कर का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed