फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   youth,murder,crime, police,narnaul

झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में करीब सात-आठ दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल युवक ने मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चिकित्सकों के एक बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद थाना शहर प्रभारी साधुराम ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा निवासी जय किशन पुत्र देशराज ने बताया कि उसके भाई सुनील के साथ 16 अक्टूबर को चार-पांच लोगों का झगड़ा हो गया था। इसके बाद बीच-बचाव होने के बाद मामला शांत हो गया। 17 अक्टूबर की सुबह जब उसका भाई घर से बाहर निकला तो घात लगाकर बैठे चार-पांच युवाओं ने उस पर फिर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उसके भाई की लाठी, डंडों और राड से बुरी तरह पिटाई कर दी। जब तक परिजन आए वे उसे अधमरा कर भाग गए। घायल सुनील को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मगर उसके पांव का घाव बढ़ता ही गया। इस पर उन्होंने  सिंघाना रोड स्थित एक हड्डियों के चिकित्सक को दिखाया। उसने झगड़े का केस होने के चलते पर्ची नहीं दी मगर दवाई देकर यह कह दिया कि जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इस पर वे उसे दोबारा उसी चिकित्सक के पास लेकर गए तो उसने फिर कहा कि घबराने की कोई  बात नहीं है। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत जब ज्यादा खराब हो गई तो वे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।

वे अभी उसे ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर मोहल्ला गश्तीवाड़ा निवासी ईशू, नवीन  कुमार, राजू व देवेंद्र के अलावा नई सराय निवासी धीरज यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सभी पांचों युवाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह पता चल पाएगी की हत्या कैसे हुई है। - अभय सिंह, ओल्ड चौकी  प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed