{"_id":"647b389d65d10234f009ccc5","slug":"youth-attacked-with-knife-in-narnaul-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सोशल मीडिया पर कॉमेंट करने पर चाकू से किया वार, घायल, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: सोशल मीडिया पर कॉमेंट करने पर चाकू से किया वार, घायल, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज
Sat, 03 Jun 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:27 PM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक शूटर सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल शहर के सिंघाना रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में घूमने आए युवकों के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर चाकू से घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध घायल युवक ने शहर थाना पुलिस में एक नामजद सहित दाे अन्य खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला केशव नगर निवासी मनीष ने बताया कि वह शुक्रवार सायं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में घूमने के लिए आया था। जहां उसे उसका दोस्त केशव नगर निवासी तिलक मिल गया। इस दौरान तीन युवक आए और तिलक को मारने लगे। इनमें एक युवक ने दूसरे युवक से कहा कि चाकू निकाल, जिस पर तिलक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त युवक ने उससे कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर उसके खिलाफ फालतू बोला था। युवक दीपक शूटर कारोता ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे। इस पर उसने उनको धक्का मारा और अपने आप को बचाने की कोशिश की तो दीपक शूटर ने दूसरे युवक से चाकू लेकर उसके पेट में मारा।
विज्ञापन
इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गए। परिजनों व अन्य लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।