फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women sucide

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 23 Oct 2015 12:16 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Fri, 23 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

गांव सीगड़ा की विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सास, ससुर और पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतका के भाई अशोक पुत्र विशंभर दयाल निवासी स्वरूपगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता ने उसकी बहन रीना की शादी 2005 में  रवींद्र उर्फ टिंकू पुत्र रमेश गांव सीगड़ा निवासी से की थी। उसके पिता ने बहन की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुरालवालों ने रीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दो-तीन बार पंचायत भी हुई लेकिन उसके बाद भी उनकी प्रताड़ना जारी रही। उसने आरोप लगाया कि सास निर्मला, ससुर रमेश और पति वीरेंद्र ने मिलकर उसे फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। रात को उनके पास सीगड़ा से फोन आया कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने इसकी सूचना महेंद्रगढ़ पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर ससुर, सास व पति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed