फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   villager's protest for cow Smuggler

गोतस्करी पर भड़के ग्रामीण, सड़क जाम

Sat, 14 Nov 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 14 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करों को पकड़ने में पुलिस के ढीले रवैये के कारण गांव झिगावन के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कनीना-नारनौल रोड़ को 4 घंटे जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कनीना डीएसपी एवं नायब तहसीलदार पहुंचे और उनके आश्वासन पर ही उन्होंने जाम खोला। जाम के कारण दोनों और लंबी कतारें लग गई। इससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उपमंडल के गांव झिगावन में सज्जन सिंह की गाय घर के बाहर बंधी हुई थी। रात के समय गोतस्कर आकर उसकी गाय को गाड़ी में डाल रहे थे तभी परिवार के लोग गाय की आवाज को सुनकर जाग गए।
विज्ञापन


शोर मचा देने पर गांव के कुछ और लोग भी जाग हुए। लोगों को देखकर गोतस्कर वहां से भागने लगे। इस पर गांव के लोगों ने गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन वो मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गाड़ी में तीन गाय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जा सकते थे गोतस्कर
ग्रामीणों ने बताया कि वे गोतस्करों का पीछा कर रहे थे। गोतस्कर भोजावास से गांव खोल जिला रेवाड़ी की तरफ गाड़ी को ले जा रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना खोल पुलिस को दी थी।  ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गोतस्करों को पकड़ने के लिए अगर नाकेबंदी करती तो वे पकड़ में आ सकते थे लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण गोतस्कर वहां से भागने में कामयाब रहे। इससे नाराज लोगों ने सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। जाम के दौरान मौजूद भागीरथ सिंह, ओमबीर, हरिकिशन, गोपीराम, फूलसिंह, धर्मेंद्र, कुलदीप, रायसिंह, प्रेमकुमार, विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण, श्योताज आदि ने सज्जन सिंह को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


आश्वासन पर खोला जाम
ग्रामीणों ने कनीना नारनौल सड़क मार्ग पर गांव में ही जाम लगा दिया। इसकी सूचना नायब तहसीलदार कनीना रमेशचंद एवं डीएसपी कनीना शाकिर हुसैन पहुंचे और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारु किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण उपमंडल अधिकारी कनीना से मिले लेकिन सही आश्वासन नहीं मिलने के कारण से वो नारनौल जिला उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचे और मुआवजे की मांग की।


 पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस तत्परता से इसकी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
डा. शाकिर हुसैन, डीएसपी, कनीना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed