फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   van, accident, four, injurd, one, death, case

वाहन पलटने से एक की मौत, चार घायल

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांव गुवानी से मंगलवार देर सायं मरीज को लेकर जा रही एक कार के सामने अचानक से नील गाय आने से कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव गुवानी निवासी शशी कुमारी पत्नी राजबीर बीमारी के चलते मंगलवार सायं को बेहोश हो गई। इसके चलते परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। गाड़ी अभी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई। जिससे गाड़ी चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। जिसमें गाड़ी में सवार 32 वर्षीय पवन, राजबीर, राकेश व शशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने पवन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे जयपुर लेकर गए। जहां पवन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed