फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   two people died in road accident in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: ट्राला चालक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 15 Dec 2021 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 06:37 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया, वहीं ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
two people died in road accident in Mahendragarh of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्राला व ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोटिया के पास मंगलवार देर शाम को ट्राला चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटिया निवासी मालाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव बिरड़ निवासी नरेंद्र कुमार और बिशनलाल ट्रैक्टर ट्राली से कनीना में गन्ने बेचने के लिए आ रहे थे। जब वह कनीना-कोसली सड़क मार्ग पर कोटिया गांव के पास पहुंचे तब वहां पर पिकअप चालक ने गन्ने लेने के लिए ट्रैक्टर को रुकवा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: एक लाख का इनामी मोस्टवांटेड चढ़ा एसटीएफ के हत्थे और रेवाड़ी में जेल अधीक्षक को पकड़ने पहुंची विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके उपरांत चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जब पिकअप चालक वेदप्रकाश गन्ने लेने लगा तब तेज गति से ट्राला चालक आया और ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। 

चिकित्सकों ने नरेंद्र कुमार और बिशनलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिकअप चालक वेदप्रकाश को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मालाराम के बयान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed