{"_id":"0a4833fc4aa76e1671d118835d93634c","slug":"troly-break-of-machine-woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर डाल रही मशीन की ट्राली टूटी, महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेंटर डाल रही मशीन की ट्राली टूटी, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
निजामपुर रोड पर शांति अस्पताल के पास बन रहे एक शापिंग कांपलेक्स में लेंटर का काम करते समय लिफ्टिंग मशीन की ट्राली टूट गई।
ट्राली टूट कर वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक युवक मजदूर घायल हो गया। दोनों मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं तथा यहां के सेक्टर एक में झुग्गी झोपड़ियों में अस्थायी रूप से रहते थे।
निजामपुर रोड पर एक तीन मंजिला शापिंग कांपलेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी तीसरी मंजिल का काम पूरा होने पर बुधवार को लेंटर डाला जा रहा था। इस काम के लिए करीब 15 से 20 मजदूर जुटे हुए थे।
दोपहर करीब तीन बजे जब लेंटर डलने का काम चल रहा था तो अचानक रोड़ी का मिक्स छत पर ले जाने वाली ट्राली अचानक लिफ्ट से टूटकर नीचे गिर गई।
इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। इस मशीन की चपेट में आने से नीचे मिक्सिंग मशीन में रोड़ी डाल रही करीब महिला संपत देवी (28) पत्नी भागमल निवासी लवकुशनगर छतरपुर मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मशीन में पानी डालने का काम कर रहा इसी जिले का वासी राकेश (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक महिला को क्रेन द्वारा लिफ्टिंग मशीन को उठाने के बाद निकाला गया।
शव निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। वहीं इस बारे में एसएचओ संदीप ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है। इस मामले में वे जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे।