{"_id":"5728ed574f1c1b55305cd3d8","slug":"tree-sucide-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 03 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी 38 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र जगदेव ने धौलेड़ा रोड पर स्थित नहर के पास रस्सी की सहायता से पेड़ से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे धौलेड़ा नहर के पास एक खेत में इंद्रपाल ने पेड़ पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। वहां पर भेड़-बकरी चराने वाले लोगों ने उसे पेड़ लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। पहचान के उपरांत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत शव को पेड़ से नीचे उतारा। आईओ श्योताज सिंह के अनुसार मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक फंदा कसने के बाद बचाव के लिए पेड़ की टहनियों को पकड़ने की कोशिश भी की। इससे उसका शरीर भी छलनी हो गया।