फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three evm found, police searching for four evm

तीन मशीनें बरामद, चौथी की तलाश में जुटे सैकड़ों पुलिसकर्मी

Mon, 18 Jan 2016 11:15 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 18 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

डिगरोता में रविवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान जब देर शाम सरपंच पद का रिजल्ट घोषित हुआ तो बाहर खडे़ लोगों ने हो-हल्ला मचा दिया और इसी दौरान कुछ लोग स्कूल के अंदर घुस गए। स्कूल के अंदर घुसकर लोगों ने पोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया और वहां से इवीएम उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई और तुरंत ही पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। गांव में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रात को चले सर्च अभियान के दौरान देर रात पुलिस ने दो इवीएम की कंट्रोल यूनिट बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस रातभर खाक छानती रही लेकिन पुलिस को न तो कोई और सफलता हासिल हुई और न ही आरोपियों का कोई सुराग लग पाया। दिन के समय चले सर्च अभियान के दौरान एक मशीन और बरामद करने में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी।
विज्ञापन


वहीं चौथी मशीन को बरामद करने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी स्कूल व आस-पास के क्षेत्र में सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। प्रजाइडिंग ऑफिसर कर्ण सिंह की शिकायत पर डिगरोता के मुकेश, गंभीर, राजकुमार उर्फ राजू, महीपाल, नरपत, नरेश उर्फ बिट्टू, गोविंद तथा माहनपुर कनीना वासी अनिल के खिलाफ नामजद तथा 50-60 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रजाइडिंग ऑफिसर का बयान
पुलिस को दी शिकायत मेें पीओ कर्ण सिंह ने बताया कि डिगरोता के सभी बूथों पर शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव प्रक्रिया जारी थी लेकिन मतदान खत्म होने के बाद सांय करीब 7 बजे विजेता सरपंच के जीत की घोषणा की गई तो बाहर खड़े लोगों ने हो-हल्ला मचा दिया इसी दौरान कुछ लोग स्कूल के अंदर घुस आए और चुनाव सामग्री एकत्रित कर रही पोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया और बूथ नंबर 53 की बैलेट यूनिट सरपंच, कंट्रोल यूनिट सरपंच, कंट्रोल यूनिट जिला परिषद् तथा बूथ नं. 54 की कंट्रोल यूनिट सरपंच उठाकर भाग गए।

सर्च अभियान है जारी
डीएसपी महेंद्रगढ़ ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में रातभर चले सर्च अभियान के बाद सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में फिर से सर्च अभियान शुरू किया इस दौरान पुलिस को कंट्रोल यूनिट जिला परिषद् बरामद करने में सफलता मिली।

एसपी और चार डीएसपी रहे मौजूद
गांव में एसपी मनीषा चौधरी, डीएसपी कनीना शाकीर हुसैन, डीएसपी नारनौल महेश शर्मा, डीएसपी हैड क्वार्टर नारनौल राजेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ उमेद सिंह मोहन, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अनेक अधिकारियों के अलावा सैकड़ों की तादाद में महिला एवं पुरूष पुलिस के जवान एकत्रित हो गए जिससे गांव फिर से छावनी में तब्दील हो गया। समाचार लिखे जाने तक गांव में सर्च अभियान जारी था।

ये कार्रवाई हुई अब तक
सतनाली पुलिस ने देर रात गांव पीओ कर्ण सिंह की शिकायत पर डिगरोता के मुकेश, गंभीर, राजकुमार उर्फ राजू, महीपाल, नरपत,  नरेश उर्फ बिट्टू, गोविंद तथा माहनपुर कनीना वासी अनिल के खिलाफ नामजद तथा  50-60 अन्य के खिलाफ भादंस की धारा 147/48, 186, 332, 353, 379 बी, 385, 3  (2) पीडीपीपी एक्ट तथा आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।


सात आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी औमप्रकाश का कहना है कि तीन ईवीएम बरामद की जा चुकी हैं। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथी ईवीएम की बरामदगी के लिए सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed